सकारात्मक जीवन शैली अपनायें: ब्रम्हााकुमारी बहिन 

पन्ना सकारात्मक जीवन शैली अपनायें: ब्रम्हााकुमारी बहिन 

Ankita Rai
Update: 2022-01-14 07:00 GMT
सकारात्मक जीवन शैली अपनायें: ब्रम्हााकुमारी बहिन 

 डिजिटल डेस्क पन्ना। राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पन्ना में सकारात्मक जीवन शैली विषय पर एक कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में बहिनजी ने युवाओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि, युवा उत्साह, ऊर्जा और गतिशीलता का झरना है। यह युवा ही हैं जो हमारे देश की विरासत को आगे बढ़ाने वाले हैं। युवा ही देश को विकास और उपलब्धियों की नई ऊंचाईयों को हासिल करने में मदद करेंगे। लेकिन अगर यह युवा दिशाहीन हो जाता है तो उस देश का भाग्य अंधेरे में ही होगा। ऐसा राष्ट्र प्रगति नहीं कर सकता है। इसलिए हमारे युवाओं को सही दिशा देना बहुत महत्वपूर्ण है। आज हम बाह्य जगत में तो बहुत आगे होते जा रहे हैं परन्तु आंतरिक जगत में बहुत कमजोर हो गये हैं। युवाओं में मूल्यनिष्ठ, दिव्य संस्कार की आज आवश्यकता है। आपने आगे कहा कि, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सम्पूर्ण विश्व में शांति स्थापित करने का कार्य कर रहा है। उनके द्वारा अनेक कहानियों के माध्यम से युवाओं को उनके जीवन को सम्पूर्णता की ओर ले जाने के लिए मार्गदर्शन किया सभी युवाओं से संकल्प भी कराये गये। कार्यक्रम में डॉ. देवव्रत सिंह, सुनील श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, अजय राय एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। 

Tags:    

Similar News