दिल्ली के बाद अब मुंबई में सिखों ने लगाया ऑक्सीजन का लंगर- मुस्लिम भी आए आगे, सोनाक्षी ने जमकर की तारीफ

दिल्ली के बाद अब मुंबई में सिखों ने लगाया ऑक्सीजन का लंगर- मुस्लिम भी आए आगे, सोनाक्षी ने जमकर की तारीफ

Tejinder Singh
Update: 2021-04-29 12:48 GMT
दिल्ली के बाद अब मुंबई में सिखों ने लगाया ऑक्सीजन का लंगर- मुस्लिम भी आए आगे, सोनाक्षी ने जमकर की तारीफ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना महामारी के इस संकट में मुंबई के सिख और मुस्लिम समाज ने एक अनूठी मिसाल कायम की है। महानगर के अलग-अलग इलाकों में सिख व मुस्लिम समाज की तरफ से कोरोना के मरीजों के लिए मुफ्त में ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उपनगर मुलुंड के मालाबार हिल सेवक जत्था और मुलुंड सिख यूथ संगठन होम क्वोरेंटाइन में रहने वाले कोरोना मरीजों के लिए मुफ्त में ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा रहा है। मुलुंड के इस संगठन की पहल को बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और संगीतकार विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पर इनकी सराहना की है। 

Tags:    

Similar News