वसूली के लिए आए व्यवसायी की हत्या कर शव जंगल में फेंका, सीसीटीवी से मिले फुटेज

भंडारा वसूली के लिए आए व्यवसायी की हत्या कर शव जंगल में फेंका, सीसीटीवी से मिले फुटेज

Tejinder Singh
Update: 2022-06-30 16:20 GMT
वसूली के लिए आए व्यवसायी की हत्या कर शव जंगल में फेंका, सीसीटीवी से मिले फुटेज

डिजिटल डेस्क, अड्याल (भंडारा). नागपुर से अड्याल के हार्डवेयर में आए युवा व्यवसायी की हत्या कर नेरला-इटगांव महामार्ग पर मौजूद 197 संरक्षित वन परिक्षेत्र में शव फेंक दिया। मृतक का शव रक्त के लथपथ हालत में मिला। घटना गुरुवार 30 जून की दोपहर लगभग 3 बजे सामने आई। इससे पूर्व मृतक व्यापारी अड्याल ग्राम के एक हार्डवेयर से वसूली के रुपए लेकर गया था। स्थानीय पुलिस पाटील तथा वनरक्षक ने घटना की सूचना अड्याल पुलिस को दी। इसे लेकर अड्याल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मृतक की शिनाख्त नागपुर के उदयनगर निवासी अनिकेत पंजाबराव क्षीरसागर (35) के रूप में की गई। अनिकेत का नागपुर में अंजली एंटरप्राजेस नाम से व्यवसाय है। जानकारी के अनुसार 197 संरक्षित वन परिसर में गुरुवार दोपहर लगभग 3 बजे 35 वर्ष की आयु के व्यवसायी की हत्या होने की जानकारी अड्याल पुलिस को पता चली। इसके बाद थानेदार बोरकुटे व उनका दल मौके पर पहुंचा। जिला पुलिस अधीक्षक वसंत जाधव, उपविभागिय पुलिस अधिकारी रीना जनबंधु, अपराध शाखा के दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। फारेंसिक दल तथा श्वान दल को मौके पर बुलाया गया। मृतक की शिनाख्त नागपुर के उदयनगर निवसी अनिकेत पंजाबराव क्षीरसागर के रूप में हुई। अनिकेत किसी अन्य युवक के साथ अड्याल के गिरेपुंजे हार्डवेयर में वसूली करने आया था। वसूली के बाद वह 12 बजकर 55 मिनट पर निकल गया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। हत्या क्यों और किसने की आदि सवालों के जवाब ढूंढ़ने में पुलिस जुट गई है। मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक बोरकुटे कर रहे हैं। 


 

Tags:    

Similar News