नाबालिग प्रेमिका हुई गर्भवती, प्रेमी गिरफ्तार

नाबालिग प्रेमिका हुई गर्भवती, प्रेमी गिरफ्तार

Tejinder Singh
Update: 2018-05-20 12:52 GMT
नाबालिग प्रेमिका हुई गर्भवती, प्रेमी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नाबालिग लड़की के गर्भवती होने के बाद पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मुंबई के वडाला इलाके की है। पूछताछ में लड़की ने दावा किया है कि आरोपी ने दबाव बनाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वडाला के संगम नगर इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय लड़की के उसी इलाके में रहने वाले 18 वर्षीय युवक के साथ तीन सालों से प्रेम संबंध था। करीब दो महीने बाद आरोपी ने लड़की से शारीरिक संबंध बनाए। इसके चलते लड़की गर्भवती हो गई। लड़की ने अपने प्रेमी को इसकी जानकारी। इसके बाद आरोपी ने लड़की को गर्भपात कराने को कहा और इसके लिए गोलियां लाकर दे दी। लड़की ने गोलियां खाईं लेकिन इससे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा और लड़की की तबीयत खराब हो गई। 

लड़की के परिवार वालों को इसकी जानकारी नहीं थी। इसलिए वे लड़की को अस्पताल ले गए तो वहां डॉक्टरों ने लड़की की मां को उसके गर्भवती होने की जानकारी दी। इसके बाद लड़की के परिवार ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस उपनिरीक्षक विद्या पवार ने लड़की से बातचीत की तो उसने कहा कि लड़के ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव बनाया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार के आरोप में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।  

Similar News