पब्लिक बाइक शेयरिंग सिस्टम लागू करने मनपा और काल्स्त्रू के बीच एग्रीमेंट

पब्लिक बाइक शेयरिंग सिस्टम लागू करने मनपा और काल्स्त्रू के बीच एग्रीमेंट

Anita Peddulwar
Update: 2020-02-08 09:39 GMT
पब्लिक बाइक शेयरिंग सिस्टम लागू करने मनपा और काल्स्त्रू के बीच एग्रीमेंट

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  शहर में वाहन विहिन यातायात व्यवस्था यानी पब्लिक बाइक शेयरिंग सिस्टम लागू करने का महानगर पालिका और काल्स्त्रू के बीच सामंजस्य करार हुआ। नागपुर महानगर पालिक की ओर से स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड के सीईओ डॉ. रामनाथ सोनवने और काल्स्त्रू शहर के लार्ड मेयर डॉ. फ्रेंक मेंट्रो ने करार पर हस्ताक्षर किए। 
जर्मनी के काल्स्त्रू शहर में वाहन विहिन यातायात व्यवस्था लागू करने की पहल की है। इसे नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। नागरिकों के लिए सुविधाजनक रहने से पब्लिक बाइक सिस्टम काल्स्त्रू शहर में सफल रहा है। नागपुर में इस प्रणाली पर अमल करने मनपा और काल्स्त्रू के बीच सामंजस्य करार किया गया। करार में काल्स्त्रू शहर द्वारा मनपा को सभी तकनीकी सहयोग करने का तय हुआ है। इसे अमल में लाने के लिए आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन काल्स्त्रू के विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर उपअभियंता राजेश दुफारे, आईयूसी के समन्वयक आशीष वर्मा, आशीष पंडित, वरिष्ठ विशेषज्ञ नीलभ सिंह उपस्थित थे। शुरुआत में महापौर संदीप जोशी ने काल्स्त्रू के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।

दो वर्ष नागपुर में रहेंगे काल्स्त्रू के विशेषज्ञ  
नागपुर शहर के मुकाबले काल्स्त्रू क्षेत्रफल और जनसंख्या काफी कम है। बावजूद इसके शहर में मूलभूत सुविधा विश्वस्तरीय दर्जे की है। ऐसे में यहां के विशेषज्ञों का मार्गदर्शन शहर विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। करार के साथ ही जल्द ही विशेषज्ञों की नियुक्ति करते हुए काल्स्त्रू के विशेषज्ञों का मार्गदर्शन आगामी दो वर्ष मिलने की जानकारी भी स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड के सीईओ डॉ. रामनाथ सोनवने ने दी।
 

Tags:    

Similar News