संतरानगरी से बेंगलुरु और पुणे के लिए विमान सेवा जल्द होगी शुरू

संतरानगरी से बेंगलुरु और पुणे के लिए विमान सेवा जल्द होगी शुरू

Tejinder Singh
Update: 2018-12-27 17:09 GMT
संतरानगरी से बेंगलुरु और पुणे के लिए विमान सेवा जल्द होगी शुरू

डिजिटल डेस्क, नागपुर। संतरानगरी से बेंगलुरु और पुणे के लिए जल्द ही एक और नई विमान सेवा आरंभ होने वाली है। विशेष बात यह है कि यह विमान पुणे से वापस लौटने के बाद विमानतल पर नाइट पार्क किया जाएगा। नागपुर से 30 अधिक विमान उड़ान भरते हैं लेकिन अब तक सिर्फ एक ही विमान कंपनी का एक विमान है जो विमानतल पर नाइट पार्क किया जाता है। 

उपराजधानी के डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल नागपुर से इंडिगो बंगलुरु और पुणे के लिए नई विमान सेवा आरंभ करने वाली है। विमान पहले दिन बंगलुरु से नागपुर के लिए उड़ान भरेगा। यहां से वह पुणे के जाएगा औरपुणे से वापस आकर नागपुर विमानतल पर नाइट पार्क किया जाएगा। इसके बाद विमान अगले दिन सुबह अनुमानित समय 7 बजे बंगलुरु की तरफ उड़ान भरेगा। इंडिगो विमान कंपनी ने अपनी नई विमान सेवा चालू करने के लिए समयमांगा है। विमान कंपनी अभी अनुमानित समय के आधार पर विमानतल पर जगह मांग रही है। इसी के आधार पर विमानतल प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां चालू कर दी हैं हालांकि विमानतल पर कम विमान होने के कारण बहुत सारी जगहहै।

नाइट पार्क से बढ़ेगा महत्व

वर्तमान में नागपुर बंगलुरु की ओर 6 विमान जाते हैं जबकि पुणे के लिए 3 विमान नागपुर के विमानतल से उड़ान भरते हैं। नागपुर विमानतल अंतरराष्ट्रीय विमानतल होने के बाद भी यहां से मात्र दो ही अंतरराष्ट्रीय विमान उड़ान भरते हैंइसमें भी एक विमान नियमित नहीं है। वहीं विमानतल पर एक मात्र विमान नाइट पार्क किया जाता है। गो एयर का विमान क्रमांक 812 पहले दिन रात 11.55 बजे नागपुर पहुंचता है और दूसरे दिन सुबह 6 बजे बंगलुरु के लिए वापस उड़ानभरता है।

Similar News