कंगना रनौत के निजी बॉडीगार्ड के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप का आरोप

कंगना रनौत के निजी बॉडीगार्ड के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप का आरोप

Tejinder Singh
Update: 2021-05-21 16:02 GMT
कंगना रनौत के निजी बॉडीगार्ड के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप का आरोप

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के निजी बॉडीगार्ड के खिलाफ एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले में मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है। शिकायत करने वाली महिला पेशे से ब्यूटीशियन है और उसके आरोपी कुमार हेगडे के साथ काफी समय से प्रेम संबंध थे। अपनी शिकायत में महिला ने बताया है कि वह आठ साल पहले आरोपी के संपर्क में आई थी। पिछले साल जून महीने में कुमार ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था जिसे महिला ने स्वीकार कर लिया और दोनों एक साथ एक ही फ्लैट में रहने लगे। महिला का आरोप है कि कुमार बाद में शादी की बात को टालने लगा। इसी बीच आरोपी ने 27 अप्रैल को जरूरी काम का हवाला देकर महिला से 50 हजार रुपए लिए और कर्नाटक चला गया। शिकायत के मुताबिक वहां जाने के बाद आरोपी ने महिला का फोन उठाना बंद कर दिया। कुछ दिनों पहले शिकायतकर्ता को महिला ने फोन किया और कहा कि वह कुमार की मां बोल रही है। उसने बताया कि कुमार का परिवार ने किसी और लड़की से रिश्ता तय कर दिया है। इसके बाद महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 376, 377 और 420 के तहत बलात्कार और धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News