अवैध संबध से नाराज 81 वर्षीय पिता ने ले ली बेटे की जान, आरोपी गिरफ्तार 

अवैध संबध से नाराज 81 वर्षीय पिता ने ले ली बेटे की जान, आरोपी गिरफ्तार 

Tejinder Singh
Update: 2019-09-24 16:08 GMT
अवैध संबध से नाराज 81 वर्षीय पिता ने ले ली बेटे की जान, आरोपी गिरफ्तार 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शादीशुदा बेटे के गैर महिला से संबंध की वजह से नाराज एक 81 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने बेटे की जान ले ली। वारदात नई मुंबई के तुर्भे इलाके की है। तुर्भे एमआईडीसी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बेटे की हत्या करने वाले शख्स का नाम धोंडीराम गायकवाड है। धोंडीराम के बेटे मिलिंद के उसी इलाके में रहने वाली एक महिला से विवाहेत्तर संबंध बन गए थे। यह बात घर तक पहुंची तो लगातार विवाद होने लगा। धोंडीराम ने अपने बेटे को कई बार समझाने की कोशिश की कि शादीशुदा होने के बाद इस तरह किसी महिला से संबंध रखना ठीक नहीं है इससे उसका परिवार बर्बाद हो रहा है। लेकिन मिलिंद उनकी बात सुनने को तैयार नहीं था। इसी बात पर रविवार रात को भी परिवार में कलह हुई और फिर बाप-बेटे के बीच भी काफी विवाद हुआ।

नाराज धोंडीराम ने देर रात तक इंतजार किया और मिलिंद के सो जाने के बाद रात डेढ़ बजे के करीब डंडे से मिलिंद को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। सिर और शरीर के दूसरे हिस्सों पर चोट लगने से बुरी तरह जख्मी मिलिंद को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद धोंडीराम फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने उसे थोड़ी ही देर में ढूंढ निकाला। तुर्भे एमआईडी पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर अमर देसाई ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 

Tags:    

Similar News