गैर इरादतन हत्या के आरोपी थानेदार और   आरक्षक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी 

 गैर इरादतन हत्या के आरोपी थानेदार और   आरक्षक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी 

Bhaskar Hindi
Update: 2020-11-05 13:05 GMT
 गैर इरादतन हत्या के आरोपी थानेदार और   आरक्षक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी 

 दोनों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित 
डिजिटल डेस्क सतना।
 गैर इरादतन हत्या के आरोपी सिंहपुर के तबके  थाना प्रभारी विक्रम पाठक और आरक्षक आशीष सिंह के खिलाफ अंतत: मामले की जांच कर रही आईजी की एसआईटी ने बुधवार को नागौद के अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी करा लिए। अदालत से गिरफ्तारी के वारंट जारी होने के बाद पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 5-5 हजार के इनाम घोषित किए हैं। एसपी ने बताया कि आरोपी थानेदार  विक्रम पाठक पुत्र भावनाथ पाठक (33) मूलत: बिहार के कटिहार का रहने वाला है। सागर और दमोह के पते पर भी उसके हाल मुकाम दर्ज हैं। इसी प्रकार आरक्षक आशीष सिंह    पुत्र उदर नारायण सिंह (30) मूल रुप से  यूपी के सुल्तानपुर का निवासी है। दोनों आरोपियों के पते ठिकानों पर दबिश के बाद भी इन्हें फरार पाया गया है। 
क्या है पूरा मामला :------
सिंहपुर के तबके थाना प्रभारी विक्रम पाठक की  सर्विस रिवाल्वर की गोली लगने से  नारायणपुर निवासी राजपति कुशवाहा (45) की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद विक्रम पाठक के साथ इसी थाने के आरक्षक आशीष सिंह के खिलाफ सिंहपुर थाने में आईपीसी की दफा- 304, 348 और 34 के तहत अपराध तो दर्ज किया गया था,मगर गिरफ्तारी के बजाय दोनों को निलंबित करते हुए पुलिस लाइन भेज दिया गया था। लाइन में सिर्फ एक आमद के बाद दोनों आरोपियों ने फिर पलट कर नहीं देखा। भूमिगत रहते हुए दोनों आरोपियों ने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका लगाई। जमानत याचिका खारिज होने के बाद आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम बनाई और अब अंतत: गिरफ्तारी वारंट लिए गए हैं। 
और,अब क्या होगा:--- 
 गैर जमानती अपराध के बाद भी तत्काल गिरफ्तारी नहीं होने के कारण फरार होने में कामयाब रहे आरोपी विक्रम पाठक और आरक्षक आशीष सिंह अगर गिरफ्तारी के वारंट के बाद भी पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करते हैं या फिर पकड़ में नहीं आते हैं तो पुलिस ऐसी स्थिति में दोनों फरार आरोपियों की 
अचल संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई कराई जाएगी। 
 इनका कहना है :---------
 दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी ने अदालत से वारंट जारी कराए हैं। विक्रम पाठक और आशीष सिंह की गिरफ्तारी के लिए 5-5हजार के इनाम भी घोषित किए गए हैं। 
धर्मवीर सिंह यादव, एसपी
 

Tags:    

Similar News