असम राइफल्स को भी पसंद आए पुलवामा में धाक जमाने वाले एमपीव्ही

असम राइफल्स को भी पसंद आए पुलवामा में धाक जमाने वाले एमपीव्ही

Bhaskar Hindi
Update: 2021-07-09 08:54 GMT
असम राइफल्स को भी पसंद आए पुलवामा में धाक जमाने वाले एमपीव्ही

डिजिटल डेस्क जबलपुर ।  कश्मीर घाटी के पुलवामा में आतंकी हमले के दौरान धाक जमाने वाला एमपीव्ही (माइंस प्रोटेक्टिव व्हीकल) असम राइफल्स को पसंद आया है। सुरक्षा संस्थान वाहन निर्माणी में वर्ष 2012 से बनाए जा रहे एमपीव्ही को अपग्रेड किया गया है। जानकारी के अनुसार वाहन में सात प्रकार के सुधार किए गए हैं। इसके बाद एमपीव्ही के एमएचए वर्जन के आठ वाहनों का ऑर्डर असम राइफल्स द्वारा दिया गया था। जिसके बाद वाहनों की पहली डिलेवरी गुरुवार को वाहन निर्माणी से की गई।
कीचड़ में नहीं फँसता है 
  बताया जाता है कि वाहन निर्माणी में बनने वाले एमपीव्ही एमएचए वर्जन में मॉडीफिकेशन के बाद इसकी खासियतों की वजह से देशभर में प्रशंसा की जा रही है। खासकर वाहन के कपलिंग को चेंज किया गया है। इसके कारण वाहन कीचड़ में थोड़े से प्रेशर देने पर ही आसानी से निकल जाता है। 
गन प्वॉइंट भी बदला 
 बताया जाता है कि वाहन में लगी गन को भी बदला गया है। अब गन को साइन में काँच में मॉडीफाई किया गया, जिसके चलते आर्मी द्वारा इसकी सराहना की जा रही है।
सबसे ज्यादा आईटीबीपी को सप्लाई 
बताया जाता है कि एमपीव्ही के करीब 350 वाहनों की सप्लाई आर्मी, आईटीबीपी, हरियाणा पुलिस, पंजाब पुलिस, महाराष्ट्र पुलिस, छत्तीसगढ़ पुलिस को की जा चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा सप्लाई आईटीबीपी को की गई है। अब असम राइफल्स को इसकी डिलेवरी की जा रही है। आगे कई जगहों की इनकी सप्लाई होनी है।  

Tags:    

Similar News