दक्षिण मध्य मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे आठवले, कार्यकर्ताओं से कहा- हो जाओ तैयार

दक्षिण मध्य मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे आठवले, कार्यकर्ताओं से कहा- हो जाओ तैयार

Tejinder Singh
Update: 2018-07-31 15:07 GMT
दक्षिण मध्य मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे आठवले, कार्यकर्ताओं से कहा- हो जाओ तैयार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आगामी चुनावों के लिए भाजपा और आरपीआई के बीच सीटों के बंटवारे का फैसला हुए बिना पार्टी के अध्यक्ष तथा केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री आठवले ने दक्षिण-मध्य मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। आठवले ने बांद्रा पूर्व में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह ऐलान किया।

पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया तैयारी में जुटने का निर्देश 

आठवले ने दक्षिण-मध्य मुंबई क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयारी में जुटने को कहा है। उन्होंने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस पर 3 अक्टूबर को महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। फिलहाल दक्षिण-मध्य मुंबई लोकसभा सीट शिवसेना के पास हैं। इस सीट से शिवसेना के राहुल शेवाले सांसद हैं।

भाजपा के कोटे से राज्यसभा सदस्य

आठवले फिलहाल भाजपा के कोटे से राज्यसभा सदस्य हैं। वह पंढरपूर लोकसभा सीट से दो बार निर्वाचित हुए थे जबकि साल 2009 में शिर्डी लोकसभा सीट से उनकी हार हुई थी। जिसके बाद उन्होंने पाला बदल कर शिवसेना और बाद में भाजपा के साथ रहने का फैसला किया। 

Similar News