आठवले की चाह - भाजपा को ही मिलना चाहिए मुख्यमंत्री पद

आठवले की चाह - भाजपा को ही मिलना चाहिए मुख्यमंत्री पद

Tejinder Singh
Update: 2019-10-28 14:30 GMT
आठवले की चाह - भाजपा को ही मिलना चाहिए मुख्यमंत्री पद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ‘शिवसेना बार्गेनिंग पवार का इस्तेमाल कर केंद्र व राज्य में ज्यादा से मंत्री पद हासिल कर सकती है पर मुझे नहीं लगता कि भाजपा मुख्यमंत्री पद छोड़ने के लिए तैयार होगी। देवेंद्र फडणवीस को ही फिर से मुख्यमंत्री बनना चाहिए’ सोमवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कही। भाजपा-शिवसेना महायुति में शामिल आरपीआई अध्यक्ष आठवले ने कहा कि राज्य की जनता ने महायुति को जनादेश दिया है। मैंने मुख्यमंत्री से कहा है कि वे जल्द से जल्द सरकार बनाए। उन्होंने कहा कि यह भी सही है कि बगैर शिवसेना के सरकार नहीं बन सकेगी। पर भाजपा उनकी बहुत सी मांगे पूरी करने को तैयार है। केंद्र में शिवसेना के मंत्रियों के विभाग बदलने के अलावा एक और मंत्री पद शिवसेना को मिल सकता है। आठवले ने कहा कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री पद भाजपा को मिलना चाहिए और देवेंद्र फडणवीस को फिर से मुख्यमंत्री बनना चाहिए।   
            
 

Tags:    

Similar News