फडणवीस ने सीएम से कहा- व्यथा सुनें 

अधिकारियों से परेशान महिला तहसीलदार का ऑडियो वायरल  फडणवीस ने सीएम से कहा- व्यथा सुनें 

Tejinder Singh
Update: 2021-08-20 12:22 GMT
फडणवीस ने सीएम से कहा- व्यथा सुनें 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अहमदनगर की पारनेर तहसील की तहसीलदार ज्योति देवरे पर ने एक ऑडियो क्लिप जारी कर आत्महत्या की बात कही है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को इस मामले का तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को यह बात कही। फडणवीस ने इसको लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। 

मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में फडणवीस ने कहा है कि अहमदनगर के पारनेर तहसील की तहसीलदार ज्योति देवरे ने 11 मिनट का ऑडियो क्लिप जारी कर स्थानीय जन प्रतिनिधियों व वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। देवरे का कहना है कि टीकाकरण को लेकर कई कर्मचारियों के साथ पुलिस की मौजूदगी में मारपीट की गई। गाली-गलौच की गई। महिला कर्मचारियों को मारने के लिए महिला पुलिस बुलाने को कहा गया। देवरे जब यह मामला जिलाधिकारी व जिला पुलिस अधीक्षक तक ले गई तो उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी भी तहसीलदार को धमका रहे हैं। कोरोना नियमों का पालन कराने की वजह से तहसीलदार के तबादले के लिए मंत्री से सिफारिश की गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एक महिला अधिकारी अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करती है तो उसके सामने इतनी मुश्किले खड़ी की जा रही हैं। ऐसी नौबत आ जाती है कि उसे आत्महत्या करने की बात कहनी पड़ रही है। फडणवीस ने मुख्यमंत्री से मांग कि है कि महिला अधिकारी की बात सुनें और उनकी व्यथा को समझें।  
             
 
 
 

Tags:    

Similar News