कोरोना नियंत्रण के लिए औरंगाबाद को मिले सवा 10 करोड़, नाशिक विभाग के हिस्से आए 2 करोड़ 54 लाख 

कोरोना नियंत्रण के लिए औरंगाबाद को मिले सवा 10 करोड़, नाशिक विभाग के हिस्से आए 2 करोड़ 54 लाख 

Tejinder Singh
Update: 2021-05-05 14:53 GMT
कोरोना नियंत्रण के लिए औरंगाबाद को मिले सवा 10 करोड़, नाशिक विभाग के हिस्से आए 2 करोड़ 54 लाख 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए चार विभागीय आयुक्तों को 11 जिलों के लिए 141 करोड़ 64 लाख 21 हजार रुपए मंजूर किया है। बुधवार को सरकार के राजस्व विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। इसके अनुसार औरंगाबाद विभागीय आयुक्त को तीन जिलों के लिए 10 करोड़ 25 लाख 19 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं।  इसमें औरंगाबाद के लिए 2 करोड़ 82 लाख 61 हजार, जालना के लिए 2 करोड़ 76 लाख 7 हजार और हिंगोली के लिए 4 करोड़ 66 लाख 51 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। जबकि नाशिक विभागीय आयुक्त को दो जिलों के लिए 2 करोड़ 54 लाख 20 हजार रुपए आवंटित किए गए हैं। जिसमें जलगांव के लिए 1 करोड़ 4 लाख 13 हजार और नंदूरबार के लिए 1 करोड़ 41 लाख 7 हजार रुपए का समावेश है। जबकि पुणे विभागीय आयुक्त को कोल्हापुर और पुणे के लिए 55 करोड़ 73 लाख 85 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। कोंकण विभागीय आयुक्त को मुंबई, ठाणे, रत्नागिरी और पालघर के लिए 73 करोड़ 19 लाख 97 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। सरकार की ओर से मंजूर की गई इस राशि से जिलों में कोरोना के मरीजों के उपचार के लिए दवाई, बिस्तर की व्यवस्था, कोरोना जांच के लिए आरटीपीसीआर किट, एंटीजन किट समेत अन्य के लिए खर्च किया जाएगा।
 


 

Tags:    

Similar News