ऑटो पलटा- दबने से चालक की मौत, टिप्पर से टकराई बाइक एक की मौत, 1 घायल

सावनेर ऑटो पलटा- दबने से चालक की मौत, टिप्पर से टकराई बाइक एक की मौत, 1 घायल

Tejinder Singh
Update: 2022-01-21 14:12 GMT
ऑटो पलटा- दबने से चालक की मौत, टिप्पर से टकराई बाइक एक की मौत, 1 घायल

डिजिटल डेस्क, सावनेर। तेज रफ्तार ऑटो पलट जाने से दबकर चालक वीरेंद्र वासुदेव बागडे (58) बाजार चौक, सावनेर निवासी की मौत हो गई। हादसा गुरुवार की सुबह करीब 9.30 बजे के दौरान मोहपा-कन्हाढोल मार्ग पर कन्हाढोल शिवार के समीप हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो क्रमांक एमएच-31, एल- 9897 से सावनेर से कान्हाढोल की सवारी छोड़कर वीरेंद्र सावनेर लौट रहा था।  इस बीच रफ्तार ज्यादा होने से उसका संतुलन बिगड़ गया। ऑटो पलटने से वह उसके नीचे दब गया। करीब आधा घंटे तक दबे रहने से वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। सावनेर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच जमादार पुष्पपाल आकरे कर रहे हैं।

टिप्पर से टकराई बाइक एक की मौत, 1 घायल

खापा-पाटणसावंगी मार्ग पर वाकोड़ी शिवार में तेज रफ्तार बाइक टिप्पर से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे कामठी के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। हादसा बुधवार की रात करीब 10.30 बजे के दौरान हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार नांदा कोराडी निवासी प्रकाश रमेश पाटील (35) व पंकज मोहन लांजेवार (28) कामठी निवासी बाइक क्रमांक एमएच-34 डब्ल्यू-6524 से खापा से पाटणसावंगी की ओर जा रहे थे। इस बीच रफ्तार ज्यादा होने से चालक का नियंत्रण छूट गया और बाइक सामने से आ रहे टिप्पर क्रमांक एमएच-31, सीबी-2426 से टकरा गई। हादसे में प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। फरियादी रमेश वंजारी की शिकायत पर खापा पुलिस स्टेशन मेंे मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच विवेक राठोड़ के मार्गदर्शन में अंकुश लाखे कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News