बेस फ्लाइट : मुंबई के लिए नई उड़ान होगी 15 से शुरु

बेस फ्लाइट : मुंबई के लिए नई उड़ान होगी 15 से शुरु

Tejinder Singh
Update: 2020-10-13 12:04 GMT
बेस फ्लाइट : मुंबई के लिए नई उड़ान होगी 15 से शुरु

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी से मुंबई के लिए गुरुवार 15 अक्टूबर से एक बेस फ्लाइट आरंभ होने वाली है। जानकारी के अनुसार, इंडिगो का विमान क्रमांक 5338 मुंबई से दोपहर 3 बजे उड़ान भरकर शाम 5 बजे नागपुर पहुंचेगा। यहां रात में रुकने के बाद इंडिगो का विमान क्रमांक 5343 सुबह 6.45 बजे उड़ान भरकर सुबह 8.25 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर पहुंचेगा। यह उड़ान नियमित रहने वाली है। नागपुर से मुंबई के लिए फिलहाल 3 उड़ानें हैं।  

Tags:    

Similar News