बिजली बिल को लेकर सडक पर उतरी भाजपा, मंत्रालय में घुसने की दी चेतावनी  

बिजली बिल को लेकर सडक पर उतरी भाजपा, मंत्रालय में घुसने की दी चेतावनी  

Tejinder Singh
Update: 2020-11-20 13:10 GMT
बिजली बिल को लेकर सडक पर उतरी भाजपा, मंत्रालय में घुसने की दी चेतावनी  

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक में आगामी मनपा चुनाव का बिगुल फूंकने के बाद भाजपा के नेताओं ने अब सड़क पर संघर्ष शुरू कर दिया है। शुक्रवार को मुंबई भाजपा के नेताओं ने लॉकाउन में बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर उपनगर बांद्रा स्थित महावितरण के कार्यालय प्रकाशगड पर मोर्चा निकाला। मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में निकाले गए मोर्चे में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा किया। मुंबई भाजपा के मनपा चुनाव प्रभारी तथा विधायक अतुल भातखलकर ने महाविकास आघाडी सरकार को मंत्रालय में घुसने की चेतावनी दी। भातखलकर ने कहा कि बढ़े हुए बिजली बिलों के बारे में सरकार ने तीन दिनों में उपभोक्ताओं को राहत नहीं दिया तो मंत्रालय में घुसकर आंदोलन करेंगे।

भातखलकर ने कहा कि राज्य के ऊर्जा मंत्री नितीन राऊत ने बिजली बिलों में राहत देने के बारे में बार-बार आश्वासन दिया, लेकिन ऊर्जा विभाग कांग्रेस के मंत्री के पास होने के कारण मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने आवश्यक निधि देने से इनकार कर दिया है। वहीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने कहा कि सरकार का फ्यूज उड़ गया है। सरकार महावितरण को एक हजार करोड़ रुपए देने वाली थी लेकिन सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है। 

 

Tags:    

Similar News