मनपा चुनाव तैयारियों में जुटी भाजपा, बूथ संपर्क अभियान चलाएगी पार्टी 

मनपा चुनाव तैयारियों में जुटी भाजपा, बूथ संपर्क अभियान चलाएगी पार्टी 

Tejinder Singh
Update: 2021-01-29 14:00 GMT
मनपा चुनाव तैयारियों में जुटी भाजपा, बूथ संपर्क अभियान चलाएगी पार्टी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य में मनपा और नगर पालिकाओं के चुनाव से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए बूथ संपर्क अभियान चलाएगी। भाजपा की ओर से राज्य में 14 से 21 फरवरी के बीच बूथ संपर्क अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश भाजपा के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बूथ संपर्क अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ताओं को 23 काम करने होंगे। इसमें साल 2019 के विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर पर भाजपा या  शिवसेना को कितने वोट मिले थे। कांग्रेस अथवा राकांपा के उम्मीदवार को कितने वोट मिले और अन्य दलों के उम्मीदवारों को कितने वोट मिले हैं, इसकी जानकारी जुटानी होगी। बूथ पर राजनीतिक दृष्टि से वातावरण कैसा है? बूथ के वाट्एसएप ग्रुप, उसके एडिमन, पिछले तीन महीने में ग्रुप में किए गए पोस्ट की जानकारी जुटाई जाएगी। इस अभियान से पहले पार्टी की ओर से 31 जनवरी से 7 फरवरी के बीच सभी मंडल स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी। मंडल स्तर की बैठक में बूथ रचना, पार्टी के वाट्एसएप ग्रुप और शक्ति केंद्र प्रमुख रचना की समीक्षा की जाएगी। इस बैठक में पार्टी पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिला परिषद सदस्य, नगर सेवक, शक्ति केंद्र प्रमुख को शामिल किया जाएगा। 

Tags:    

Similar News