तुमसर में भाजपा को केवल एक सदस्य की जरूरत

सियासी आंकड़े तुमसर में भाजपा को केवल एक सदस्य की जरूरत

Tejinder Singh
Update: 2022-05-06 13:55 GMT
तुमसर में भाजपा को केवल एक सदस्य की जरूरत

डिजिटल डेस्क, तुमसर। पंचायत समिति में भाजपा के 10, कांग्रेस के 3, राकांपा के 6 व शिवसेना की 1 सीट है। यहां बहुमत के लिए भाजपा को केवल एक सदस्य के समर्थन जरूरी है। महाविकास आघाड़ी के नीति अनुसार उनके पास दस सीटें है। यहां कौन किसे समर्थन देगा, इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग चर्चाएं हंै। चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियों ने अपने सदस्यों को बाहर दौरे पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार भाजपा के येरली पंचायत समिति के सदस्य नंदू रहांगडाले व खापा पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीकांत सेलोकर भाजपा के सभापति पद के दावेदार माने जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर महाविकास आघाड़ी द्वारा कांग्रेस पार्टी के सिलेगांव पंचायत समिति के हिरालाल नागपुरे, माडगी पंचायत समिति के सदस्य राकांपा के मनोज झुरमुरे व नाकाडोंगरी पंचायत समिति के सदस्य शिवसेना की दिपिका गौपाले सभापति पद के लिए दावेदार है। तुमसर पंचायत समिति में किसका वर्चस्व रहेगा, यह आज चुनाव के पश्चात स्पष्ट होगा। 

Tags:    

Similar News