पश्चिम बंगाल में शाह के रोड शो में हुई हिंसा का बीजेपी ने किया विरोध

पश्चिम बंगाल में शाह के रोड शो में हुई हिंसा का बीजेपी ने किया विरोध

Tejinder Singh
Update: 2019-05-15 16:48 GMT
पश्चिम बंगाल में शाह के रोड शो में हुई हिंसा का बीजेपी ने किया विरोध

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसा के विरोध में प्रदेश भाजपा के नेताओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय के सामने भाजपा के मंत्रियों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों ने विरोध जताया। भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के शिक्षा मंत्री विनोद तावडे ने कहा कि लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को स्पष्ट रूप से हार नजर आनी लगी है। इसलिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी और उनके समर्थक हिंसा पर उतार आए हैं। भाजपा नेता व प्रदेश के गृह निर्माण मंत्री प्रकाश मेहता ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद नए सरकार बनने पर काली करतूतों को अंजाम देने वाले जेल में होंगे। भाजपा की प्रदेश कोषाध्यक्ष सायना एनसी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या कर दी गई है। यह पहली बार हुआ है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह को किसी चुनाव में प्रचार के लिए रोका गया। यह शर्मनाक बात है। भाजपा के प्रवक्ता अतुल शाह ने कहा कि ममता पगला गयी हैं। शाह ने कहा कि देश में मोदी लहर चल रही है। यह ममता समेत विपक्षी दलों को सहन नहीं हो रहा है। इसलिए लोकतंत्र का खात्मा विपक्षी दल कर रहे हैं। 

Tags:    

Similar News