भाजपा ने लाउडस्पीकर से अजान के विरोध में मुंबई पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

हिंदू त्यौहारों के लिए मांगी इजाजत भाजपा ने लाउडस्पीकर से अजान के विरोध में मुंबई पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

Tejinder Singh
Update: 2022-03-29 15:16 GMT
भाजपा ने लाउडस्पीकर से अजान के विरोध में मुंबई पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाजपा नेताओं ने लाउडस्पीकरों के जरिए अजान देने पर रोक लगाने की मांग की है। मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढा की अगुआई में भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडे से मुलाकात की और अपनी मांग का ज्ञापन सौंपा। भाजपा नेताओं ने हिंदुओं के आगामी त्योहारों मनाने की इजाजत देने की भी मांग की। मुंबई पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बिल्डरों के खिलाफ एक अभियान शुरू किया है। इसी का हवाला देते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि मस्जिदों से लाउड स्पीकर के अजान देने के चलते भी महानगर में ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है। इसके चलते इस पर रोक लगाई जानी चाहिए। भाजपा नेताओं ने कहा कि हम मुंबईकरों की भावनाएं पुलिस तक पहुंचाने गए थे। इसके अलावा भाजपा नेताओं ने आगामी गुढी पाडवा, राम नवमी हनुमान जयंती और भारत रत्न डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के मौके पर सार्वजनिक आयोजनों की इजाजत देने की मांग की। लोढा के साथ विधायक अतुल भातखलकर, कालीदास कोलंबकर, राहुल नार्वेकर और मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी,  मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चे के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह और भाजपा नेता राजेश शिरवडकर भी शामिल थे।

 

Tags:    

Similar News