मैंग्रोव्ज बचाने बालीवुड कलाकारों सहित भाजपायुवा मोर्चा ने किया मार्च

मैंग्रोव्ज बचाने बालीवुड कलाकारों सहित भाजपायुवा मोर्चा ने किया मार्च

Tejinder Singh
Update: 2019-06-06 17:18 GMT
मैंग्रोव्ज बचाने बालीवुड कलाकारों सहित भाजपायुवा मोर्चा ने किया मार्च

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर में बढ़ते निर्माण कार्य के चलते मैंग्रोव्ज खतरे में पड़ते जा रहा हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बालीवुड कलाकारों सहित भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मैंग्रोव्ज के संरक्षण के लिए मार्च किया। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा, मुंबई के अध्यक्ष मोहित भारतीय ने मांग की है कि मुंबई में मैंग्रोव्ज बचाने के लिए मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) को तुरंत हेल्प हेल्पलाइन शुरू करनी चाहिए ताकि मैंग्रोव्ज़ को काटने या नष्ट करने की किसी भी घटना की सूचना आम आदमी संबंधित अधिकारियों को समय पर दे सके और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।

 ‘वॉक फॉर मैंग्रोव्ज' में वर्सोवा के युवाओं, भाजयुमो कार्यकर्ताओं और फिल्मी सितारों को संबोधित करते हुए श्री भारतीय कहा कि मुंबई के इको-सिस्टम को बनाए रखने के लिए मैंग्रोव्ज़ का संरक्षण किसी भी सूरत में किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सब इस देश के जागरूक नागरिक हैं। देश और देश के पर्यावरण के प्रति हम सबकी जिम्मेदारी है। मुंबई में 6,600 हेक्टेयर जमीन पर मैंग्रोव्ज़ हैं। इनकी हिफाजत का दायित्व हम सभी मुंबइकरों पर है। कार्यक्रम में अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल और अदिति गोवित्रीकर के अलावा अभिनेता अमर उपाध्याय और बिंदू दारा सिंह के साथ किश्वर मर्चेंट, तनाज़ ईरानी, बख्तियार ईरानी, अली असगर, सुयश राय, चार्ली, ईवा ग्रोवर, लिज़ा मलिक, राज प्रेमीऔर फिल्म निर्देशक राजेश रणशिंगे ने भी हिस्सा लिया। 

Tags:    

Similar News