BJP के राहुल जाधव बनें पिंपरी चिंचवड़ मनपा के महापौर, उपमहापौर पद पर सचिन चिंचवड़े

BJP के राहुल जाधव बनें पिंपरी चिंचवड़ मनपा के महापौर, उपमहापौर पद पर सचिन चिंचवड़े

Anita Peddulwar
Update: 2018-08-04 12:55 GMT
BJP के राहुल जाधव बनें पिंपरी चिंचवड़ मनपा के महापौर, उपमहापौर पद पर सचिन चिंचवड़े

डिजिटल डेस्क, पुणे।  पिंपरी चिंचवड़ महानगरपालिका के महापौर पद पर भारतीय जनता पार्टी के राहुल जाधव तथा उपमहापौर पद पर सचिन चिंचवड़े की  नियुक्ति की गई। पूर्व महापौर नितीन कालजे और उपमहापौर शैलजा मोरे का सवा - सवा साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद दोनों ने इस्तीफा दिया। इसके चलते शनिवार को दोनों पदों के लिए चुनाव हुए।

दोनों पदों पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशी खड़े किए थे, इसलिए भाजपा ने अपने और सहयोगी पार्षदों को व्हिप (पक्षादेश) जारी किया था। पीएमपीएमएल की अध्यक्ष एवं प्रबंधक निदेशक नयना गुंडे ने इस चुनाव में निर्वाचन अधिकारी के तौर पर काम किया। मनपा की विशेष सर्वसाधारण सभा आयोजित की गई थी। इस समय NCP द्वारा नामांकन वापस न लिए जाने से मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई।

पहले NCP के विनोद नढे के लिए मतदान घोषित किया गया। उन्हें NCP के 33 पार्षदों ने वोट दिए। इसके बाद भाजपा के राहुल जाधव के लिए मतदान घोषित किया गया। उन्हें सत्तादल भाजपा के 79 साथ ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के सचिन चिखले का एक वोट ऐसे कुल 80 वोट मिले। शिवसेना ने इस मतदान में तटस्थ रहने का फैसला किया। 36 सदस्यों वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस के तीन सदस्य मतदान में अनुपस्थित रहे। सचिन चिंचवड़े ने NCP की विनया तापकिर को 47 वोटों से हराया उपमहापौर पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा के सचिन चिंचवड़े ने राष्ट्रवादी कांग्रेस की विनया तापकिर को 47 वोटों से हराया। उन्हें कुल 79 वोट मिले वहीं तापकिर को 32 वोट मिले। मनसे ने भाजपा को वोट दिया जबकि शिवसेना तटस्थ रही।

महात्मा फुले की वेशभूषा में पहुंचे राहुल जाधव
भाजपा के राहुल जाधव महात्मा जोतिबा फुले की वेशभूषा में मनपा में दाखिल हुए। उनकी पत्नी ने क्रांतिज्योति सावित्रीबाईं फुले की वेशभूषा की थी। इसलिए सभी का ध्यान दोनों की तरफ ही था। दोनों के इस वेशभूषा में आने से दोनों आकर्षण का केन्द्र बने रहे।

Similar News