महिला से दुराचार कर कर रहा था ब्लैकमेल -ं महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट

महिला से दुराचार कर कर रहा था ब्लैकमेल -ं महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Bhaskar Hindi
Update: 2020-03-03 09:56 GMT
महिला से दुराचार कर कर रहा था ब्लैकमेल -ं महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट


डिजिटल डेस्क  जबलपुर। मदन महल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 29 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह पति से अलग रह रही है। उसकी जान पहचान आगरा निवासी अमित जाट से हुई थी। उक्त युवक ने उसके साथ जबरन दुराचार किया और उसके गंदे फोटो व वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस उक्त आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। पीडि़त महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह करीब 9 वर्षों से अपने पति से अलग रह रही है। करीब 1 वर्ष पहले सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान आगरा निवासी अमित जाट से हुई थी। अमित ने उससे शादी करने का झाँसा दिया और आगरा बुलाकर वहाँ होटल वंशिका में ठहराया और जबरन उसका दैहिक शोषण किया। आगरा में 10 दिन रुकने के बाद वह जबलपुर लौट आई तो अमित यहाँ भी आया और सागर होटल में रुका। वहाँ उसे बुलाकर उसका दैहिक शोषण करता रहा।  इस बीच आरोपी ने चोरी छिपे  उसके गंदे फोटो एवं पिक्चर बना ली और उसे ब्लैकमेल कर उसके पति के साथ उसका तलाक कराकर कई बार उसके साथ गलत काम किया। शिकायत पर धारा 376, 376(2) (एन), भादंवि, 66, 67 आई टी एक्ट तथा 3 (1) (व्ही), 3(2) (व्ही), 3(2) (व्हीए) एससी- एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
 

Tags:    

Similar News