अंधे हत्याकांड का खुलासा, सौतेले बेटे ने साथी के साथ मिलकर की थी हत्या

अंधे हत्याकांड का खुलासा, सौतेले बेटे ने साथी के साथ मिलकर की थी हत्या

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-03 09:54 GMT
अंधे हत्याकांड का खुलासा, सौतेले बेटे ने साथी के साथ मिलकर की थी हत्या

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के सोनपुर जागीर में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। महिला के सिर पर गंभीर चोटें थी। पुलिस ने चौबीस घंटे में महिला की शिनाख्त करने के साथ हत्या करने वाले उसके सौतेले बेटे और उसके साथी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। दोनों आरोपी अपचारी बालक है। पूछताछ में सामने आया कि महुआ बिक्री के रुपए को लेकर मां और बेटे में विवाद हुआ था। इस विवाद में सौतेले बेटे ने हत्या का षडय़ंत्र रचा और अपने मामा के बेटे के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी।  
एसडीओपी डॉ संतोष डेहरिया ने बताया कि सोमवार सुबह सोनपुर जागीर में एक महिला का शव मिला था। मृतका के समीप पड़े मिले मोबाइल से जानकारी जुटाई गई। महिला की शिनाख्त तामिया के ग्राम चौड़ाडोगरी रंगवती पति स्व.मतभानसा धुर्वे (40) के रूप में हुई थी। संदेह होने पर मृतका के बेटे से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मां रंगवती द्वारा दो बोरा महुआ इक_ा किया था। वह उसने बेच दिया था। मां महुआ बिक्री के रुपए मांग रही थी। इस बात पर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। इसी बात पर मामा के बेटे के साथ मिलकर उसने मां की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 201, 120 बी, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
बाइक से लाए थे सोनपुर जागीर के जंगल-
आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से रंगवती को यह बताकर सोनपुर जागीर के जंगल लाया कि वहां एक घर में उन्होंने महुआ रखा है। झांसे में आकर रंगवती दोनों आरोपियों के साथ बाइक पर सोनपुर जागीर तक आ गई। यहां आरोपी ने महिला से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी।
 

Tags:    

Similar News