बीएमसी महापौर का ऐलान - मुंबई के लोगों को मिलेगी मुफ्त में कोरोना वैक्सीन

बीएमसी महापौर का ऐलान - मुंबई के लोगों को मिलेगी मुफ्त में कोरोना वैक्सीन

Tejinder Singh
Update: 2020-12-07 13:31 GMT
बीएमसी महापौर का ऐलान - मुंबई के लोगों को मिलेगी मुफ्त में कोरोना वैक्सीन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश की सबसे समृद्धिशाली महानगर पालिका मुंबई मनपा (बीएमसी) की महापौर किशोरी पेडणेकर ने कहा है कि मनपा मुंबई के लोगों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराएगी। महापौर शनिवार को वैक्सिन रखने के लिए तैयार किए जा रहे शीतगृह का जायजा लेने पहुंची थी। महापौर ने कहा कि कोरोना वैक्सीन सबसे पहले डाक्टर, स्वास्थ्यकर्मी व पुलिसकर्मियों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरी मुंबई को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी। शिवसेना नेता पेडणेकर ने बताया कि कोरोना वैक्सिन रखने के लिए तैयार किया जा रहा शीतगृह मार्च 2021 तक तैयार हो सकेगा। इसके बाद अप्रैल 2021 से मुंबईकरों को वैक्सीन मिल सकेगा। काजूरमार्ग में बनाए जा रहे स्टोरेज में 1 करोड़ 20 लाख वैक्सिन रखा जा सकेगा। वैक्सिन रखने के लिए शहर में तीन जगहों पर केंद्र बनाए जा रहे हैं। इसके पहले बिहार विधानसभा चुनाव और हैदराबाद मनपा चुनाव में भाजपा ने मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने का वादा किया था। गौरतलब है कि 2022 की शुरुआत में ही मुंबई मनपा का चुनाव होने वाला है।  
 

Tags:    

Similar News