एयरहोस्टेस ने सहकर्मी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप 

एयरहोस्टेस ने सहकर्मी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप 

Tejinder Singh
Update: 2018-05-07 13:23 GMT
एयरहोस्टेस ने सहकर्मी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एयर इंडिया विमान की एयरहोस्टेस के अपने एक सहकर्मी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। फिलहाल सहार पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार को अहमदाबाद-मुंबई एयर इंडिया फ्लाइट में यह घटना हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद से मुंबई आने वाली एयर इंडिया की फ्लाईट में विमान के केबिन क्रु के साथ एक एयरहोस्टेस का विवाद हो गया। बाद में एयरहोस्टेस ने आरोप लगाया कि केबिन क्रु ने उसके खिलाफ अश्लील फब्तियां कसी और छेड़छाड़ किया। एयरहोस्टेस की शिकायत पर सहार पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। 

एयरइंडिया की अहमदाबाद-मुंबई फ्लाईट का मामला

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमनें आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारी 354 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। एयर होस्टेस ने एयर इंडिया के अधिकारियों से भी मामले की शिकायत की है। एयर इंडिया के एक अधिकारी के मुताबिक एयर इंडिया द्वारा जांच की गई है। उन्होंने बताया कि पूरी तरह से जांच के बाद ही किसी नतीजे को लेकर कुछ कहा जाएगा। 
 

Similar News