CBWE मुख्यालय दिल्ली ‘शिफ्ट’ करने पर विरोध, सीएम को लिखा पत्र

CBWE मुख्यालय दिल्ली ‘शिफ्ट’ करने पर विरोध, सीएम को लिखा पत्र

Anita Peddulwar
Update: 2018-04-02 10:37 GMT
CBWE मुख्यालय दिल्ली ‘शिफ्ट’ करने पर विरोध, सीएम को लिखा पत्र

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर स्थित केंद्रीय केंद्रीय श्रमिक श्रमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीडब्ल्यूई) के मुख्यालय को दिल्ली शिफ्ट (स्थानांतरित) करने का इंटक ने कड़ा विरोध करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी को पत्र लिखकर इसे रोकने की गुहार लगाई है। इस संदर्भ में इंटक ने विस्तार से इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी है और उसे नागपुरवासियों लिए जरूरी होने की बात कही।

खास उद्देश्य के तहत बना था यहां मुख्यालय
उल्लेखनीय है कि नागपुर में 1950 से सीबीडब्ल्यूई का मुख्यालय है। इसका उद्देश्य श्रमिकों के बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। श्रमिकों के बच्चों के लिए यह बोर्ड विभिन्न तरह की योजनाएं चलाती है।  श्रमिक परिवार के कल्याण व विकास के लिए भी कई योजनाएं चलाई जाती हैं। नागपुर देश के मध्य में है आैर  यहां की भौगोलिक स्थिति को ही देखते हुए 1950 में यहां मुख्यालय शुरू किया गया था। 

फैसला वापस लेने की गुहार
सीबीडब्ल्यूई की गवर्निंग बॉडी ने मुख्यालय नागपुर से दिल्ली शिफ्ट करने को सैद्धांतिक मंजूरी दी है। इसे देखते हुए इंटक के प्रदेश कार्याध्यक्ष पूर्व विधायक एस क्यू जमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखकर इस फैसले को वापस लेने की गुहार लगाई थी। श्रम मंत्रालय के सचिव ने  इसे गवर्निंग बॉडी का निर्णय बताते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया था। 31 मार्च 2016 को इस संबंध में निर्णय होने की जानकारी दी गई। इंटक ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी को पत्र लिखकर इस फैसले को वापस लेने की मांग की है। मुख्यालय दिल्ली जाने से नागपुर व विदर्भ के लोगों को भारी परेशानी होने की बात कही गई है। नागपुर के महत्व व भैागोलिक स्थिति को देखते हुए सीबीडब्ल्यूई का मुख्यालय नागपुर में ही रहने देने की गुजारिश श्री फडणवीस व गडकरी से की गई है। इस संदर्भ में श्रमिकों के हित को ध्यान में रख निर्णय लेने का आह्वान उन्होंने किया है।

Similar News