रैपुरा में शुरू हुआ घर चलो, घर-घर चलो अभियान

पन्ना रैपुरा में शुरू हुआ घर चलो, घर-घर चलो अभियान

Ankita Rai
Update: 2022-02-02 07:58 GMT
रैपुरा में शुरू हुआ घर चलो, घर-घर चलो अभियान

डिजिटल डेस्क, पन्ना। ब्लॉक कांग्रेस रैपुरा के तत्वाधान में 1 फरवरी को घर चलो घर-घर चलो अभियान के शुभारंभ में ग्राम रैपुरा एवं भरवारा की पोलिंग बूथ 164, 165, 166, 167, 168 में आज सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर  आमजन को कांग्रेस की सदस्यता दिलवाकर कांग्रेस पार्टी  की जनहितैषी नीतियों के बारे में समझाया। बहुत लोगो ने हर्षोल्लास पूर्वक सदस्यता ग्रहण कर पार्टी के साथ रहने की शपथ ली। ब्लॉक अध्यक्ष अशोक जैन द्वारा सभी नए सदस्यों का हार्दिक स्वागत किया। इस अभियान में ब्लॉक अध्यक्ष के साथ पूर्व अध्यक्ष महेश अग्रवाल, मंडलम नन्हाई लोधी, सेक्टर प्रभारी राजेश लोधी जागेन्द्र लोधी, प्रभारी मन्नूलाल, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामकुमार खरे, डॉ. स्वप्निल जैन, सुरेश सोनी, विजय द्वेवेदी, इन्द्रकुमार चौधरी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Tags:    

Similar News