चंद्रकांत पाटील का तंज : शिवसेना के पास खड़से को देने के लिए है ही क्या ?, फडणवीस-महाजन ने की मुलाकात

चंद्रकांत पाटील का तंज : शिवसेना के पास खड़से को देने के लिए है ही क्या ?, फडणवीस-महाजन ने की मुलाकात

Tejinder Singh
Update: 2020-01-03 13:09 GMT
चंद्रकांत पाटील का तंज : शिवसेना के पास खड़से को देने के लिए है ही क्या ?, फडणवीस-महाजन ने की मुलाकात

डिजिटल डेस्क, पुणे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने शुक्रवार को शिवसेना पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि शिवसेना के पास खड़से को देने के लिए है ही क्या? कुछ दनों से चर्चा जारी थी कि एकनाथ खड़से शिवसेना में प्रवेश करेंगें। शुक्रवार को सावित्रीबाई फुले की जयंति के उपलक्ष्य में पाटील ने महात्मा फुले वाड़ा पर श्रद्धा सुनम अर्पित किए। उसके बाद उन्होंने कहा कि मैं और कार्याध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने खड़से से मुलाकात कर उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश की है। हमनें उन्हें आश्वस्त भी किया था। इसलिए उनके शिवसेना में जाने का कोई सवाल ही नहीं है। वैसे भी शिवसेना के पास उन्हें देने के लिए है ही क्या? खड़से बड़े नेता है। पाटील ने कहा कि सरकार ने विचारधारा छोड़ दी है। उध्दव ठाकरे मुख्यमंत्री बने और उनका बेटा कैबिनेट मंत्री बना। इसलिए अब उन्हें अन्य लोगों से कुछ भी लेना देना नहीं है। जब्कि दिवाकर रावते, भास्कर जाधव को मौका नहीं दिया गया। अभी भी उन्हें चुनौती देता हूं कि अध्यक्ष पद का चुनाव गुप्त पध्दति से करें, देख ले परिणाम क्या होता है।   
 
एकनाथ खडसे से मिले फडणवीस-महाजन

एकनाथ खडसे द्वारा एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और गिरीष महाजन के टिकट काटने के आरोप लगाने के बाद शुक्रवार को तीनों नेताओं ने एक साथ बैठक की। हालांकि महाजन ने इस मुलाकात को जिला परिषद चुनाव से संबंधित बताया है। इसका असर भी दिखाई दिया और जलगांव जिला परिषद चुनाव में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा उम्मीदवारों को जीत मिली। बीते विधानसभा चुनाव में खडसे को उम्मीदवारी नहीं दी गई थी। खडसे तब से देवेंद्र व उनके निकटवर्ती गिरीष महाजन से बेहद खफा हैं। इन दिनों खडसे के पार्टी छोड़ने की चर्चा गरम है। इस बीच गुरुवार को खडसे ने आरोप लगाया था कि देवेंद्र और गिरीष महाजन कि वजह से मुझे उम्मीदवारी नहीं मिल सकी। शुक्रवार को फडणवीस जलगांव पहुंचे और जिला भाजपा की बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में खडसे के अलावा उनके राजनीतिक प्रतिस्पर्धी पूर्व मंत्री गिरीष महाजन भी मौजूद थे। बाद में दोनों नेताओं ने एक साथ मीडिया से भी बातचीत की। 

जलगांव जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा बरकार

जलगांव जिला परिषद चुनाव में भाजपा के खिलाफ महा विकास आघाडी के तीनों दल एकजुट हुए थे। लेकिन भाजपा यहां अपना गढ़ बचाने में सफल रही। जिला परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा की रंजना पाटील और उपाध्यक्ष पद पर लालचंद पटेल विजयी हुए हैं। दोनों भाजपा उम्मीदवारों को 34 वोट मिले जबकि महा विकास आघाडी उम्मीदावर रेखा राजपूत को 31 वोट ही हासिल हो सका। महाविकास आघाडी के तीन वोट भाजपा के पक्ष में पड़े। पिछले 30 वर्षों से जलगांव जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा है। 
 

Tags:    

Similar News