चंद्रकांत पाटील ने कहा - क्या वाहनों की तोड़फोड़ करने से मिलेगा आरक्षण

चंद्रकांत पाटील ने कहा - क्या वाहनों की तोड़फोड़ करने से मिलेगा आरक्षण

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-25 07:05 GMT
चंद्रकांत पाटील ने कहा - क्या वाहनों की तोड़फोड़ करने से मिलेगा आरक्षण
हाईलाइट
  • मराठा क्रांती मोर्चा ने जगह-जगह गाड़ियों में तोड़फोड़ की।
  • यह आंदोलन उग्र हो गया।
  • राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटील ने कहा कि क्या वाहनों की तोड़फोड़ करने से आरक्षण मिलेगा।

डिजिटल डेस्क, पुणे। मराठा क्रांती मोर्चा ने जगह-जगह गाड़ियों में तोड़फोड़ की। कहीं वहानों को आग के हवाले किया गया, तो कहीं तोड़फोड़ की गई। इसे लेकर राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटील ने कहा कि क्या वाहनों की तोड़फोड़ करने से आरक्षण मिलेगा। यह आंदोलन उग्र हो गया। मराठा क्रांती के दौरान लाखों लोग आंदोलन कर जमकर तोड़फोड़ कर रहे हैं।

राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटील ने सवाल उठाते कहा कि महाराष्ट्र बंद बुलाकर मंत्रियों की गाड़ियों की तोड़फोड़ कर आरक्षण मिलेगा क्या? अगर इससे आरक्षण मिल जाएगा, तो तोड़फोड़ करते रहें। मराठा समाज के लाखों लोग आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, कुछ लोग इस आरक्षण को भड़काने और महाराष्ट्र को अस्थिर करने के लिए शांति भंग करने की कोशिश में जुटे हैं। वह मराठा समाज को बदनाम करना चाहते है।

मराठा मोर्चा संगठन में शामिल काकासाहेब शिंदे नामक युवक द्रावा नदी में कूदकर आत्महत्या करने पर चंद्रकांत पाटील ने कहा कि, यह बहुत दुखद घटना है, लेकिन ऐसा मार्ग अपनाकर आरक्षण की समस्या को हल नहीं किया जा सकता। आंदोलनकारियों के साथ बात करने के लिए सरकार तैयार है। सरकार को जो करना चाहिए था वो किया। अभी मामला न्यायालय में है। इस मुद्दे का हल शांतिपूर्वक निकाला गया था।

Similar News