नाबालिग लड़कियों को पुणे से छुड़ाया, 4 गिरफ्तार

चंद्रपुर नाबालिग लड़कियों को पुणे से छुड़ाया, 4 गिरफ्तार

Tejinder Singh
Update: 2021-10-01 15:42 GMT
नाबालिग लड़कियों को पुणे से छुड़ाया, 4 गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। जिले की वरोरा तहसील की दो नाबालिग लड़कियों को पुणे से अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाने में पुलिस को सफलता मिली है। मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरोरा की दो नाबालिग लड़कियां 27 सितंबर को अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने की बात कह कर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था। नाबालिग लड़कियां यवतमाल जिले के रालेगांव के कुछ लड़कों के संपर्क में थी। 27 सितंबर को बाबुलगांव की एक और लड़की का अपहरण कर लिया था। 29 सितंबर को लड़कियों को वर्धा रेलवे जंक्शन पर देखा गया था। जिन लड़कियों का अपहरण किया गया था, वे पुणे जिले के रंजनगांव में होने की जानकारी मिली। जिला पुलिस ने मामले की जानकारी पुणे पुलिस को दी और अपहृत तीन लड़कियों और चार संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
 

Tags:    

Similar News