भगवान विठ्ठल की शरण में मुख्यमंत्री फडणवीस ने मांगी महाराष्ट्र की खुशहाली 

भगवान विठ्ठल की शरण में मुख्यमंत्री फडणवीस ने मांगी महाराष्ट्र की खुशहाली 

Tejinder Singh
Update: 2019-07-12 13:58 GMT
भगवान विठ्ठल की शरण में मुख्यमंत्री फडणवीस ने मांगी महाराष्ट्र की खुशहाली 

डिजिटल डेस्क, पुणे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को पंढरपुर में भगवान विठ्ठल से महाराष्ट्र के लिए प्रार्थना की। सीएम ने सूखे से मुक्ति सहित किसानों की खुशहाली मांगी, साथ ही कहा कि राज्य की विठ्ठल रूपी जनता की साल सेवा करने का उन्हें फिर मौका मिले। यह मौका आषाढ़ी एकादशी का था। जब मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी अमृता फडणवीस भगवान विठ्ठल की शरण में पहुंचे, हालांकि यह महापूजा तड़के सवा दो बजे शुरू हो गई थी। इसके बाद सभा मंडप में मंदिर समिति के अध्यक्ष अतुल भोसले ने मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सकारात्मक शक्ति का अविष्कार आषाढ़ी एकादशी यात्रा के माध्यम से देखने को मिलता है। इस सकारात्मक शक्ति का उपयोग अब हरित और प्रदूषण मुक्त महाराष्ट्र के लिए करना है। प्रदेश का किसान सुखी हो, यही उनकी कामना है। सीएम ने कहा राज्य सुजलाम, सुफलाम हो यही प्रार्थना भगवान विठ्ठल से की है। 

Tags:    

Similar News