साइंस क्विज में दिखा बच्चों का टैलेंट, मॉडल ने किया हैरान

साइंस क्विज में दिखा बच्चों का टैलेंट, मॉडल ने किया हैरान

Anita Peddulwar
Update: 2017-12-02 11:59 GMT
साइंस क्विज में दिखा बच्चों का टैलेंट, मॉडल ने किया हैरान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। साइंस को लेकर बच्चों में वैसे भी  जिज्ञासा रहती है। जब कोई उनसे इसके बारे में प्रश्न पूछता है तो वे फटाफट जवाब भी देते हैं। ऐसा ही नजारा अपूर्व विज्ञान मेला में नजर आया। आयोजित साइंस क्विज में छात्रों के टैलेंट को मंच मिला। एसोसिएशन फॉर रिसर्च एंड ट्रेनिंग इन बेसिक साइंस एजुकेशन और नागपुर महानगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में अपूर्व विज्ञान मेला तीसरे दिन भी जारी रहा। विद्यार्थियों के साथ ही पालक भी बच्चों के साथ मेला देखने पहुंचे।

छत्तीसगढ़ से भी पहुंचे स्टूडेंट

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद, अमरावती, धामनगांव रेलवे और वाशिम आदि स्थानों से छात्र-शिक्षक प्रयोग देखने पहुंचे। विज्ञान प्रसार के सहयोग से सायंस क्विज विशेष आकर्षण का रहा। सायंस क्विज में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इधर प्रश्न पूछे नहीं कि उत्तर हाजिर हो जाता था। तीन चरणों में तीन-तीन बच्चों के पांच समूह इसमें शामिल किए गए। हर चरण में एक समूह विजेता रहा।   विजयी दोनों दिनों के तीन-तीन यानी छह विजेता समूहों के बीच 3 दिसंबर को फाइनल स्पर्धा होगी। शुक्रवार को विजयी प्रतियोगियों में रूपेश रहांगडाले, शाहिद शेख, इमरान अंसारी, हेमकर यादव, हर्ष यादव, शिवम यादव, भावेश शिव शर्मा, शेख रियाज, मोहम्मद कैफ शामिल हैं।

अचंभित करने वाले थे प्रयोग
अपने घोष वाक्य ‘आओ करें दोस्ती विज्ञान से’ को साकार करते हुए यहां 100 प्रयोग प्रदर्शित किए गए हैं। सभी प्रयोग सहजता से विज्ञान के कठिन नियमों से आगंतुकों को अवगत कराते हैं। न्यूटन का तीसरा नियम, हर क्रिया की बराबर और विपरीत प्रतिक्रिया होती है। समझाने के लिए एक छोटी बॉल को दोनों साइड से मुड़ी हुई स्ट्रा का प्रयोग किया गया है। ऊपर से बॉल में फूंकने पर वह गोल-गोल घूमता है। आमतौर पर किताबों में ही शरीर की भीतरी संरचना को समझाया जाता है, लेकिन यहां शरीर के भीतरी अंगों को जानवर के अंगों के माध्यम से समझाया गया है। पेपर के पांच पिलरों पर 3 इंटों को रखा देखकर दंग रह जाते हैं। इसका कारण यह है कि ईंटों का भार सभी पिलरों पर बंट जाता है, इसलिये वह नहीं गिरता।

 

Similar News