सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी सिटी बसें, PPP मोड पर होगा संचालन 

सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी सिटी बसें, PPP मोड पर होगा संचालन 

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-11 11:55 GMT
सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी सिटी बसें, PPP मोड पर होगा संचालन 

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। शहर में सिटी बस का संचालन ट्रिपल PPP मोड यानि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत होगा। इसके लिए नगर निगम ने इंटर व इंट्रा सिटी बस चलाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरु की है। गौरतलब है कि इसके पहले बस ऑपरेटरों के साथ सहमति नहीं बनने के कारण सिटी बस का संचालन नहीं हो पा रहा था, लेकिन पिछले दिनों स्थानीय बस ऑपरेटरों ने इसके संचालन पर अपनी सहमति जताई है जिसके बाद निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। 

सिटी बस में अब तक यह 

अमृत योजना अंतर्गत शहर में इंटर एव इंटरा सिटी बस चलाई जाएगी, जिसके लिए नगर निगम ने एसपीवी (छिंदवाड़ा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड) का गठन किया है। इसके लिए सरकार द्वारा बस संचालकों को बस की लागत का अधिकतम 40 प्रतिशत वीजीएफ दे रही है। बस संचालकों को बस टर्मिनल बस डिपो बसों के अंदर आइटीएस सिस्टम तथा कन्ट्रोल कमांड सेंटर की सुविधा दी जाएगी। 

इन चार कलस्टरों में चलेगी सिटी बस 

पहला कलस्टर:  इसमें कुल 9 मिनी, मिडी और स्टैंडर बसें चलेगी। 

यहां चलेगी: कुल तीन बस रहेगी जो कबाड़िया, पंचमुखी शिव मंदिर परतला, आसाराम गुरुकुल, अलका टॉकिज यानि 30 किलोमीटर चलेगी। इसके अलावा शिवपुरी छिंदवाड़ा के लिए एक बस जो 16 किमी चलेगी। इसी प्रकार इंटर सिटी में  सोनपुर व्हाया अमरवाड़ा 55 किमी एक बस, बटकाखापा व्हाया अमरवाड़ा 77 किमी एक बस , सागर 261 किमी के लिए दो बस, टीकमगढ़ 402 किमी के लिए दो बस। 

दूसरा कलस्टर:  इसमें कुल 11 बसें संचालित होगी। 

यहां चलेगी: इंटरा सिटी में हिन्दुस्तान लीवर से जनता कॉलोनी, महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज, छोटी बाजार, जनता कॉलोनी कुल 17 किमी के लिए दो बस चलेगी। इसी  प्रकार पांढुर्ना, बिछुआ, खमारपानी, रामाकोना, बैतूल, इटारसी, खंडवा के लिए कुल 9 बस चलेगी। 

तीसरा कलस्टर:  इसमें कुल 16 बसें संचालित होगी।

यहां चलेगी: इंटरा सिटी के लिए लिंगा रिंग रोड के लिए दो बस 20 किमी तक चलेगी। इसी प्रकार इंटर सिटी के लिए सिवनी, बालाघाट, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, कटंगी, रीवा के लिए कुल 14 बसें चलेंगी।

चौथा कलस्टर:  इसमें कुल 13 बसें चलेगी। 

यहां चलेगी: इंटरा सिटी के लिए झंडा चौक, खजरी चौक, सिविल कोर्ट रोहनाकला कुल 20 किमी के लिए दो बस चलेंगी। इंटर सिटी के लिए सारनी दो बस, भोपाल दो बस, पचमढ़ी एक बस, उदयपुरा व्हाया पिपरिया, सांईखेड़ा दो बस, विदिश दो बस, इंदौर व्हाया भोपाल दो बस चलेंगी। 

Similar News