सीएम फडणवीस ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का किया सम्मान

सीएम फडणवीस ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का किया सम्मान

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-03 17:46 GMT
सीएम फडणवीस ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का किया सम्मान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ये पुलिस ब्रिटिश साम्राज्य के लिए बनी पुलिस नहीं, बल्कि जनता की सेवा के लिए बनी है। इस अवसर पर सीएम ने सर्वेक्षण में उल्लेखनीय साबित हुए थानों में कोराडी, पांचपावली, एमआईडीसी, धंतोली, प्रतापनगर, नंदनवन, अजनी, जुनी कामठी के पुलिस अधिकारियों को प्रशस्ती पत्र दिया। साथ ही महानगर पुलिस के बारे में अपेक्षा आैर आंकलन का सर्वेक्षण करने वाले तिरपुडे व्यवस्थापन शिक्षण महाविद्यालय के प्रकल्प प्रमुख डॉ. ललित खुल्लर और सर्वेक्षण में शामिल विद्यार्थियों का भी सम्मान किया।

नागरिकों में पुलिस को लेकर बढ़ा आत्मविश्वास

दरअसल पुलिस ने जनता से अपना प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगा था। एक सर्वे के माध्यम से पुलिस ने साल भर का लेखा-जोखा जनता के सामने रखा था। पुलिस आयुक्त डॉ.के. व्यंकटेशम की पहल पर अप्रैल में सदर स्थित तिरपुडे महाविद्यालय के करीब 175 विद्यार्थी और 83 कर्मचारियों ने महानगर में एक सर्वे किया था। जिसके लिए पुलिस की कार्यप्रणाली, लोगों के साथ बर्ताव, महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था से जुड़े कुल 9 सवाल 5500 शहरवासियों से पूछे थे। महकमे के करीब दौ सौ लोगों पर सर्वे किया गया था।

मुंबई की तर्ज पर 24 घंटे में मिलेगा पासपोर्ट!

इस मौके पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई की तर्ज पर अब नागपुर में भी 24 घंटे में पासपोर्ट बनाया जाए। जबकि अब तक आवश्यक जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने में 6 दिन से अधिक समय लगता है। सीएम ने कहा कि जिस तरह मुंबई में पासपोर्ट 24 घंटे में मिलने लगा है। वे चाहते हैं कि यह व्यवस्था नागपुर में भी जल्द शुरू हो।

कई हस्तियों ने की शिरकत

कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि नागपुर की तर्ज पर राज्य के अन्य प्रमुख शहर में भी वहां की जनता के सर्वेक्षण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा की दृष्टि से पुलिस विभाग अच्छा कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में महापौर नंदाताई जिचकार, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, सांसद अजय संचेती, विधायक सुधाकर देशमुख, सुधाकर कोहले, सुनिल केदार, प्रकाश गजभिये, अनिल सोले, समीर मेघे, परिणय फुके, पुलिस आयुक्त डॉ. के व्यंकटेशम, सहपुलिस आयुक्त शिवाजी बोडखे, जिलाधिकारी सचिन कुर्वे, महापालिका आयुक्त अश्विन मुदगल, नागपुर सुधार प्रन्यास के सभापति डॉ. दिपक म्हैसेकर, सहायक पुलिस आयुक्त सोमनाथ वाघचौरे, राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विद्यापीठ के कुलगुरु सिध्दार्थ विनायक काणे उपस्थित थे।

Similar News