सीएम शिवराज पहुंचे अनुसुईया आश्रम, कराएंगे प्राकृतिक जल स्रोतों का सर्वे

सीएम शिवराज पहुंचे अनुसुईया आश्रम, कराएंगे प्राकृतिक जल स्रोतों का सर्वे

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-11 11:35 GMT
सीएम शिवराज पहुंचे अनुसुईया आश्रम, कराएंगे प्राकृतिक जल स्रोतों का सर्वे

डिजिटल डेस्क, सतना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनुसुईया आश्रम पहुंच कर अत्रिमुनि मंदिर और अनुसुईया प्राचीन मंदिर मे दर्शन पूजा अर्चना की। उन्होने परमहंस आश्रम अनुसुईया मंदिर के सामने मंदाकिनी नदी के घाटो का अवलोकन किया। मंदाकिनी नदी मे पर्वत से मिलने वाले प्राकृतिक जल स्त्रोत देखकर उन्होंने इनका टीम बनाकर सर्वे कराने और उन्हें अविरल बनाने की मंशा जाहिर की।

गुप्त गोदावरी के स्थल निरीक्षण के दौरान कहा कि सुरम्य और रमणीक स्थान मे सौन्दर्यीकरण और पार्किग की व्यवस्था होगी, दोनो सीढी मार्गो पर शेड बनेंगे तथा स्वच्छता के उपाय भी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट के 84 कोस की परिक्रमा के मार्ग मे पड़ने वाले सभी आस्था स्थलों को उनके मूल स्वरुप का ध्यान रहते हुए विकास एवं सौंदर्यीकरण किया जायेगा।

स्फटिक शिला में बिताया समय
मुख्यमंत्री ने हनुमान धारा, वनदेवी, जानकीकुण्ड, स्फटिकशिला, राघवघाट, गुप्त गोदावरी, सती अनुसुईयां सहित चित्रकूट के इन स्थलो के अलावा सरभंगा सुतीक्षण आश्रम और अष्टभुजी मंदिर का भी अधिकारियो के साथ स्थल निरीक्षण किया और कहा कि इन्हे पर्यटन स्थल के रूप मे भी उभारने का प्रयास किया जायेगा।

लाइट एंड साउंड शो शुरू होगा
चित्रकूट मे लाईट एण्ड शो के निर्माण का फैसला भी लिया गया है। चित्रकूट के महत्व को दिखाने ओपन थियेटर का भी निर्माण प्रस्तावित है। उन्होने कहा कि तुलसीकृत रामायण की शिक्षा और कथाओं के बारे मे एक सिरे सेे दूसरे सिरे तक चौपाईयों के माध्यम से जानकारी दी जाए ऐसा स्थान भी बनाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होने कहा कि चित्रकूट मे होने वाला रामायणम इस वर्ष से फिर से प्रारंभ किया जायेगा।

Similar News