नागपुर लोकसभा सीट पर नजर लगाए हुए हैं छोटे दलों के गठबंधन, चल रहा चर्चा का दौर

नागपुर लोकसभा सीट पर नजर लगाए हुए हैं छोटे दलों के गठबंधन, चल रहा चर्चा का दौर

Tejinder Singh
Update: 2019-02-10 14:26 GMT
नागपुर लोकसभा सीट पर नजर लगाए हुए हैं छोटे दलों के गठबंधन, चल रहा चर्चा का दौर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे विविध राजनीतिक दलों के साथ छोटे दल भी रणनीति तैयार करने लगे हैं। इन दलों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविदं केजरीवाल के नेतृत्व की आम आदमी पार्टी भी शामिल है। कांग्रेस व राकांपा के साथ गठबंधन का इंतजार कर रहे भारिप बहुजन महासंघ के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर को भी छोटे दलों के गठबंधन में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। नागपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए भी इन दलों की ओर से उम्मीदवार मैदान में उतारने का विचार चल रहा है। 

आम आदमी पार्टी का दावा 

शनिवार को नागपुर में विदर्भ महामंच के नेताओं की बैठक व सभा हुई। इस दौरान आम आदमी पार्टी की आेर से नागपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए दावेदारी सामने आयी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर सावंत के अनुसार उनकी पार्टी ने राज्य में 10 स्थानों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की है। इन स्थानों में मुंबई, भिवंडी, बुलढाणा व नागपुर शामिल है। आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए समृद्ध महाराष्ट्र आघाड़ी के बैनर तले विविध दलों को एकजुट कर रही है। इस आघाड़ी में जनसुराज्य पार्टी, विदर्भ माझा, बहुजन रिपब्लिकन सोशलिस्ट, खोबरागड़े रिपब्लिकन पार्टी, प्रहार, विदर्भ राज्य आघाडी, विदर्भ राज्य आंदोलन समिति, नाग विदर्भ आंदोलन शामिल है। 

विदर्भवादियों का दावा 

इधर विदर्भवादियों ने विदर्भ की सभी 10 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी की है। विदर्भ महामंच में करीब 11 संगठन शामिल है। ये संगठन राज्य स्तर पर भले ही समृद्ध महाराष्ट्र आघाडी को साथ दे सकते हैं लेकिन विदर्भ में विदर्भ महामंच के माध्यम से ही चुनाव लड़ने की स्थिति में है। ऐसे में विदर्भ महामंच में शामिल बहुजन रिपब्लिकन सोशलिस्ट पार्टी भी अपनी संभावना तलाश रही है। पार्टी के अध्यक्ष सुरेश माने ने कहा है कि पूर्व विदर्भ में संगठन की ताकत को देखते हुए नागपुर सीट पर उनकी पार्टी दावा करेगी। कांग्रेस भाजपा के विरोध में नए गठबंधन में शामिल हो रहे दलों में वेल्फेयर पार्टी आफ इंडिया, जांबुवंतराव धोटे विचार मंच, पीपल्स पार्टी आफ इंडिया, धर्मराज्य पार्टी, बहुजन विचार क्रांति, देशभक्ति पार्टी , संविधान मोर्चा, एकलव्य आदिवासी बहुजन पार्टी शामिल है। 

दावे की दावे

छोटे दलों के गठबंधन में सीट साझेदारी को लेकर दावे ही दावे सामने आ रहे हैं। शनिवार को आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र गौतम विदर्भ महामंच की सभा में शामिल हुए थे। उससे पहले उनकी पाटी की ओर से चुनाव को लेकर रखी गई बात पर सहमति नहीं बन पायी है। भारिप बहुजन महासंघ के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। आंबेडकर ने 18 संगठन की सहभागिता में वंचित बहुजन आघाड़ी बनायी है। उस आघाडी में असदुद्दीन ओवैसी की एएमआईएम भी शामिल है। बताया गया है कि विदर्भ महामंच के कुछ नेताओं ने आंबेडकर से महामंच में शामिल होने का आव्हान किया है। इससे पहले आंबेडकर विदर्भ आंदोलन के लिए बनी उस आघाड़ी में महत्वपूर्ण भूमिका में रहे हैं जिसमें भाजपा व कांग्रेस के नेता भी शामिल थे। 
 

Similar News