मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी कांग्रेस, नागपुर में नितीन राऊत संभालेंगे कमान 

मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी कांग्रेस, नागपुर में नितीन राऊत संभालेंगे कमान 

Tejinder Singh
Update: 2020-06-25 14:24 GMT
मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी कांग्रेस, नागपुर में नितीन राऊत संभालेंगे कमान 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार की ओर से डीजल-पेट्रोल की बढ़ाई गई कीमतों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी राज्यव्यापी आंदोलन करेगी। इस दौरान पार्टी चीन व शहीदों के अपमान के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरेगी। प्रदेश कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को चीन की ओर से किए गए हमले में शहीद हुए 20 सैनिकों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। 26 जून को पार्टी शहीदों को सलाम दिवस के रुप में मनाएगी। इसी दिन सोशल मीडिया पर शहीदों के लिए बोलों नाम से ऑनलाइन अभियान की शुरुआत भी की जाएगी। इसके साथ ही चीन के मुद्दे पर मोदी सरकार से जवाब मांगा जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व राजस्व मंत्री बाला साहब थोरात ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस ने देश की जनता को गुमराह करनेवाली केंद्र सरकार की नीतियों का पर्दाफाश किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम है। इसके बावजुद डीजल व पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी का दौर जारी है। कोरोना संकट से जनता पहले से परेशान थी अब डीजल व पेट्रोल की कीमत को  बढ़ाकर मोदी सरकार ने देश की जनता को महंगाई के मुंह में ढकेल दिया है। इसलिए 29 जून को डीजल व पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। यह प्रदर्शन राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच प्रदर्शन किया जाएगा। जबकि 30 जून से 4 जुलाई के बीच तहसील व ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।

नागपुर में आंदोलन की बागडोर उर्जा मंत्री डॉ नितीन राऊत और अमरावती में महिला व बालविकास मंत्री यशोमति ठाकुर संभालेगी। जबकि मराठवाड़ा में पूर्व मंत्री बसवराज मुरुमकर, उत्तर महाराष्ट्र में विधायक कुणाल पाटिल, पश्चिम महाराष्ट्र में कृषि राज्यमंत्री डॉ विश्वजीत कदम, गृहराज्य मंत्री सतेज पाटिल आंदोलन का नेतृत्व करेंगे।

 

Tags:    

Similar News