किरण रिजिजू के मुंबई दौरे पर कांग्रेस का तंज

किरण रिजिजू के मुंबई दौरे पर कांग्रेस का तंज

Tejinder Singh
Update: 2020-12-26 09:52 GMT
किरण रिजिजू के मुंबई दौरे पर कांग्रेस का तंज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। केंद्रीय खेलमंत्री किरण रिजिजू के मुंबई दौरे के समय भाजपा द्वारा उनसे विकास कार्य का शुभारंभ कराने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा है। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने किरण रिजिजू के स्वागत के लिए भाजपा द्वारा लगाए पोस्टर को ट्वीट करते हुए लिखा है कि गौमाता को यम्मी कहकर बीफ खाने वाले हाथ से भाजपा वाले विकास कार्यों का शुभारंभ कर रहे हैं। वह भी मुंबई में, शांतम् पापम् शांतम पापम्। सावंत ने एक तस्वीर भी ट्वीट की है, जिसमें पोस्टर में किरण रिजिजू के साथ हार्दिक स्वागत लिखा हुआ है। साथ ही पोस्टर पर लिखा हुआ है कि अटल बिहारी वाजपेयी राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, मुंबई। नामकरण समारोह तथा प्रतिभा स्थान पर विकासकार्य, सुशोभिकरण का शुभारंभ। पोस्टर पर भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी और विधायक अतुल भातखलकर की भी तस्वीर है। दरअसल बीफ को लेकर देश में हुए विवाद के बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रिजिजू ने बीफ के सेवन की बात कही है लेकिन बाद में रिजिजू ने सफाई दी थी कि मीडिया ने उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया और वे बीफ नहीं खाते।  
 

Tags:    

Similar News