माता मृत्युदर रोकने बनी समिति, नागपुर के प्रतिनिधि भी शामिल

माता मृत्युदर रोकने बनी समिति, नागपुर के प्रतिनिधि भी शामिल

Tejinder Singh
Update: 2020-09-28 12:10 GMT
माता मृत्युदर रोकने बनी समिति, नागपुर के प्रतिनिधि भी शामिल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में माता मृत्यु दर नियंत्रित रखने के लिए नीति निश्चित करने के लिए माता- मृत्यु निगरानी और प्रतिक्रिया समिति गठित की गई है। राज्य के स्वास्थ्य सेवा आयुक्त तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के अभियान निदेशक डॉ. रामास्‍वामी. एन की अध्यक्षता में यह समिति बनाई गई है। सोमवार को प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया। इसके अनुसार यह समिति माता मृत्यु जांच की राज्य स्तरीय कृति दल समिति की उपसमिति के रूप में काम करेगी। यह समिति माता मृत्यु नियंत्रित रखने के लिए नीति बनाने सरकार को सिफारिश करेगी। राज्य में माता मृत्यु का पंजीयन करने और माता मृत्यु दर में कमी के लिए उपाय योजना के बारे में सुझाव देने की जिम्मेदारी भी समिति की होगी।

समिति के सदस्य के रूप में स्वास्थ्य विभाग के उप सचिव, स्वास्थ्य सेवा निदेशक, राज्य स्वास्थ्य व परिवार कल्याण संस्था नागपुर के प्रतिनिधि, राज्य स्वास्थ्य तंत्र संसाधन केंद्र के पुणे के प्रतिनिधि, स्वास्थ्य सेवा नर्सिंग के उप निदेशक, पुणे राज्य कार्यक्रम अधिकारी (परिवार कल्याण), स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के सहायक निदेशक, राज्य रक्त संक्रमण परिषद के सहायक निदेशक, सभी जिले के निवासी चिकित्सा अधिकारी, मुंबई मनपा के उप कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी, फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि, पुणे के सहायक निदेशक (माता स्वास्थ्य) समेत अन्य सदस्यों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। पुणे के राज्य परिवार कल्याण कार्यालय के स्वास्थ्य सेवा के अतिरिक्त निदेशक समिति के सदस्य सचिव होंगे। 

 

Tags:    

Similar News