यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पुणेरी पगड़ी पर हंगामा, जानिए क्या है मामला

यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पुणेरी पगड़ी पर हंगामा, जानिए क्या है मामला

Tejinder Singh
Update: 2019-01-12 10:38 GMT
यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पुणेरी पगड़ी पर हंगामा, जानिए क्या है मामला

डिजिटल डेस्क, पुणे। सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में 114 वें दीक्षांत प्रदान समारोह में शुक्रवार को कुछ विद्यार्थियों ने पुणे पगड़ी का विरोध किया। विद्यार्थियों ने उपकुलपति के खिलाफ नारे लगाए। पुलिस ने नारेबाजी करनेवाले विद्यार्थियों को हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिया। शुक्रवार को दीक्षांत प्रदान समारोह में उपकुलपति डॉ. नितीन करमलकर तथा अन्य मान्यवरों ने पुणेरी पगड़ी पहनी थी। इससे नाराज छात्र संगठन के तीन से चार प्रतिनिधियों ने मंच की ओर से निकलते हुए उपकुलपति के विरोध में नारेबाजी की। पुणेरी पगड़ी पहनने का विरोध किया। सुरक्षा रक्षकों ने तत्काल उक्त छात्रों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

439 विद्यार्थियों को पीएचडी की डिग्री 
पुलिस द्वारा चार छात्रों को हिरासत में लेने के बाद समारोह फिर से शुरू हुआ। समारोह में 1 लाख 3 हजार 124 विद्यार्थियों को डिग्री प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। जबकि 439 विद्यार्थियों  को पीएचडी की डिग्री दी गई।  

खच्चर को पहनाई पुणेरी पगड़ी 
वहीं राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खच्चर को ही पुणेरी पगड़ी पहनाकर निषेध दर्शाया। साथ ही पुणेरी पगड़ी नहीं फुले पगड़ी चाहिए ऐसी मांग की। पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं को विश्वविद्यालय के द्वार पर ही रोका और हिरासत में लिया। राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस के अलावा लोकतांत्रिक जनता दल, एनएसयूआई, संभाजी ब्रिगेड संगठनों ने भी पुणेरी पगड़ी का विरोध किया है। दरअसल, इस साल विश्वविद्यालय ने तय किया था कि दीक्षांत प्रदान समारोह में ब्रिटीशकालीन पोशाख के स्थान पर कुर्ता, पायजामा और पुणेरी पगड़ी पहनी जाएगी। इसका कुछ छात्र संगठन शुरू से ही विरोध कर रहे थे।

फोटो खींचने के लिए कहकर युवक ने नदी में लगाई छलांग
पुणे में दोस्त को फोटो खींचने के लिए कहकर युवक ने नदी में छलांग लगा दी। यह हादसा शुक्रवार को सातारा के मेढ़ा तहसील स्थित वेणा नदी के पुल पर हुआ। जानकारी के अनुसार युवक का नाम नकुल दुबे है। वह मेढ़ा तहसील स्थित जावली में रहता है। वह फार्मसी महाविद्यालय में दूसरे साल की पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार दोपहर नकुल दोस्तों के साथ वेणा नदी के पुल पर घूमने के लिए गया था। उसने अपने एक दोस्त से मोबाइल पर फोटो खींचने के लिए कहा। दोस्त उसकी फोटो निकाल रहा था, तभी वह पुल से नदी में कूद गया। हादसे से डरे दोस्तों ने लोगों को आवाज दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस का दस्ता भी घटनास्थल पहुंच गया। पुलिस ने नकुल को ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिल पाया।

Similar News