Corona : नागपुर में 1377 संक्रमित, जानिए - विदर्भ के ताजा हालात

Corona : नागपुर में 1377 संक्रमित, जानिए - विदर्भ के ताजा हालात

Tejinder Singh
Update: 2021-05-19 16:48 GMT
Corona : नागपुर में 1377 संक्रमित, जानिए - विदर्भ के ताजा हालात

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में 1377 संक्रमित मिले। कुल टेस्टिंग 20036 हुई। इलाक के बाद रिकवर मरीजों की संख्या 3778 है। जब्कि 36 की मौत हो गई। 

राहत : निरंतर घट रही मरीजों की संख्या

बुधवार को विदर्भ के साथ जिलों में कहीं मरीजों की संख्या में गिरावट दिखाई दे रही है। सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में भी मृतकों के साथ ही नए संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी हद तक कमी आयी है। अमरावती जिले में बुधवार को 701 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 13 लोगों की मौत हो गई। 1132 मरीज स्वस्थ हुए।  वर्धा जिले में भी 347 लोग पॉजिटिव पाए गए तथा 503 लोग स्वस्थ हुए। 8 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। यवतमाल जिले में फिर 16 लोगों ने जान गंवाई। 353 नए पॉजिटिव पाए गए जबकि 625 लोग स्वस्थ हुए। चंद्रपुर जिले में 1180 लोगों को कोरोना से मुक्ति मिली तथा 641 लोग संक्रमित पाए गए। 13 लोगों ने जान गंवाई। गड़चिरोली में अचानक मरीजों की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया। यहां 243 लोग संक्रमित पाए गए तथा 11 लोगों की जान चली गई। 158 लोग कोरोना से मुक्त हुए। गोंदिया जिले में 625 लोगों को कोरोना से मुक्ति मिल गई तथा 144 नए संक्रमित भी पाए गए। 6 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। भंडारा जिले में 5 मरीजों ने जान गंवाई तथा 86 नए संक्रमित पाए गए। 403 मरीज कोरोना की चंगुल से छूट गए।

अकोला, बुलढाणा, वाशिम में 27 मृत, 1,442 नए पॉजिटिव 

अकोला जिले में बुधवार को 15 मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 958 पर पहुंच गई है तथा 493 नए पॉजिटिव मिलने से कुल मरीज 51,649 हो गए हैं। 527 लोगों को डिस्चार्ज किए जाने से अबतक स्वस्थ हो चुके लोगों की तादाद 44,145 हो गई है। 6,546 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। 

बुलढाणा जिले में बुधवार को 10 मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 531 हो गई है। 674 नए संक्रमित केस मिलने से मरीजों की कुल संख्या 79,944 हो गई है। 563 लोग स्वस्थ हो जाने से अब ठीक होने वालों की संख्या 73,911 हो गई है। 5,503 सक्रिय मरीजों का इलाज जारी है।

वाशिम जिले में बुधवार को 2 मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 377 तथा 275 नए पॉजिटिव पाए जाने से संक्रमितों की कुल संख्या 36,607 हो गई है। 472 मरीजों के ठीक हो जाने से अब तक 31,903 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 4,169 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। 

 

Tags:    

Similar News