Corona : नागपुर में 357 नए मरीज, बढ़ा स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा

Corona : नागपुर में 357 नए मरीज, बढ़ा स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा

Tejinder Singh
Update: 2021-05-30 13:27 GMT
Corona : नागपुर में 357 नए मरीज, बढ़ा स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में संक्रमितों की संख्या कम हो गई है। रविवार को जिले में 1041 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जबकि 357 नए मरीज मिले। संक्रमितों से करीब तीन गुना मरीज डिस्चार्ज हुए। साथ ही 13 मरीजों की मौत हुई। 6781 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।

गड़चिरोली में 4 की मौत, 65 नए कोरोना संक्रमित

गड़चिरोली जिले में 4 की मौत हो गई। 65 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 196 मरीजों ने कोरोना को मात दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।  जिले में कुल 29302 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 27668 मरीजों ने कोरोना पर मात हासिल की है। फिलहाल 916 सक्रिय मरीजों का उपचार शुरू है। 

यवतमाल में 3 की मौत, 123 पॉजिटिव

यवतमाल जिले में रविवार को संक्रमित से ढ़ाई गुना ठीक हुए हैं। जिससे कोरोना का असर कम होता जा रहा है। 3 की मौत हो गई। 123 पाजिटिव मरीज मिले। जिले में फिलहाल 1649 एक्टिव मरीज हैं। 

Tags:    

Similar News