Corona : नागपुर में 391 की रिपोर्ट पॉजिटिव, जानिए - विदर्भ के हालात

Corona : नागपुर में 391 की रिपोर्ट पॉजिटिव, जानिए - विदर्भ के हालात

Tejinder Singh
Update: 2021-02-10 16:03 GMT
Corona : नागपुर में 391 की रिपोर्ट पॉजिटिव, जानिए - विदर्भ के हालात

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में 4881 नमूनों की जांच हुई। जिसमें 391 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही 7 लोगों की मौत हुई। 258 लोग डिस्चार्ज हुए। कुल संक्रमित 136998, कुल मृतक 4210 और कुल डिस्चार्ज 129520 हुए।

सात जिलों में 493 मरीज, 4 मृत

विदर्भ के सात जिलों में बुधवार को कोरोना के कुल 493 मरीज पाए गए तथा चार लोगों की मौत हो गई। नए मरीजों में यवतमाल के 54,चंद्रपुर के 7, गड़चिरोली के 3, गोंदिया के 5, वर्धा के 59 और अमरावती में सर्वाधिक 359 संक्रमित शामिल हैं। इस बीच यवतमाल में दो और भंडारा व अमरावती में एक-एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। 

अकोला में 62 नए संक्रमित मरीज

अकोला जिले में कोरोना के 62 नए पॉजिटिव पाए जाने के बाद कुल पॉजिटिव की संख्या 11,996 हो गई है। अब तक 341 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 122 स्वस्थ होने से अब ठीक होने वालों की तादाद बढ़कर 10,931  हो गई है। 712 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी हैं। 

वाशिम जिले में बुधवार को 10 नए संक्रमित पाए जाने से कुल संक्रमितों की संख्या 6,966 हो गई है। 10 लोग ठीक होने से अबतक 6,574 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। 3 फरवरी से मृतकों का आंकड़ा 155 पर स्थिर है। 106 सक्रिय मरीजों का इलाज जारी है।

बुलढाणा जिले में बुधवार को 59 नए पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद कुल मरीजों की संख्या 14,480 हो गई है। मृतकों की संख्या 173 पर स्थिर रही। 22 लोग ठीक हो जाने से अब स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 13,913 हो गई है। 384 सक्रिय मरीजों का इलाज जारी है। 


 

Tags:    

Similar News