CORONA : नागपुर में 453 नए मरीज, अमरावती में बढ़ी तो गोंदिया में घटी संक्रमितों की संख्या

CORONA : नागपुर में 453 नए मरीज, अमरावती में बढ़ी तो गोंदिया में घटी संक्रमितों की संख्या

Tejinder Singh
Update: 2020-12-02 16:41 GMT
CORONA : नागपुर में 453 नए मरीज, अमरावती में बढ़ी तो गोंदिया में घटी संक्रमितों की संख्या

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में संक्रमितों की संख्या दूसरी लहर की ओर बढ़ती जा रही है। प्रशासन और स्वास्थ विभाग तैयारियों में जुट गई हैं। पिछले 24 घंटे में 5513 नमूनों की जांच की गई जिसमें 453 नए संक्रमित मिले। इसके साथ ही 11 लोगों की मौत हुई। 264 मरीज डिस्चार्ज किए गए। कुल संक्रमितों की संख्या 112733 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 5513 सैंपलों की जांच की गई। नए मरीजों में 75 ग्रामीण, 376 शहर और 2 जिले के बाहर के हैं। जांच में 23 नए संक्रमित एम्स की जांच में सामने आए। इसी तरह 51 मेडिकल, 65 मेयो, 22 माफसू, 43 नीरी, 38 नागपुर यूनिवर्सिटी, 176 निजी लैब और 35 संक्रमित अलग-अलग केंद्रों पर हो रही एंटीजन जांच में सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या 112733 हो चुकी है। साथ ही, 11 लोगों की मृत्यु दर्ज हुई। इसमें 3 ग्रामीण, 6 शहर और 2 जिले के बाहर के हैं। कुल मृतक 3681 हो गए हैं। बुधवार को 264 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इसमें होम आइसोलेट मरीज भी शामिल हैं। इसके साथ कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 103830 पर पहुंच गई है। साथ ही, रिकवरी दर 92.10 प्रतिशत तक पहुंच गई है। वर्तमान में 5211 मरीज एक्टिव हैं। इनमें से 750 ग्रामीण 4461 शहर के हैं। इनमें से 3723 होम आइसोलेट हैं। 1489 कोविड केयर सेंटर, निजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं।

अमरावती में बढ़ी, गोंदिया में घटी संक्रमितों की संख्या

विदर्भ में कोरोना मरीजों की संख्या में कहीं इजाफा हो रहा है, तो कहीं संक्रमितों की संख्या घट भी रही है। आरंभ में कोरोना से बेजार अमरावती जिले को कुछ राहत ही मिली थी कि अब फिर से यहां मरीजों की तादाद बढ़ती नजर आ रही है जिसे देखते हुए जिलाधिकारी ने रात 9 से सुबह 9 बजे तक जिले में कफ्र्यू लगा दिया है। वहीं गोंदिया में मरीजों की संख्या में कमी आने लगी है।  

अमरावती जिले में बुधवार को 76 लोग संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 17998 पर पहुंच गई है। 17120 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जबकि 379 लोगों की मौत हो चुकी है। 

वर्धा जिले में 1 व्यक्ति की मृत्यु के साथ 66 नए मरीज भी पाए गए हैं। अब तक जिले में 7957 लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। इनमें से 7219 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 251 ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। 

यवतमाल जिले में भी एक व्यक्ति की मृत्यु के साथ 50 नए मरीज मिले हैं। नए मरीजों के साथ यहां संक्रमितों की संख्या 11606 हो चुकी है। 10763 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं तथा 374 लोग कोरोना से जंग हार गए हैं। 

चंद्रपुर जिले में 2 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। 168 लोग संक्रमित भी पाए गए। फिलहाल संक्रमितों का आंकड़ा 20283 पर पहुंच गया है। इनमें से 18066 लोग स्वस्थ हुए हैं। 308 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

गड़चिरोली जिले में 42 नए मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या 8041 हो चुकी है। 7448 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।  83 लोग जान गंवा चुके हैं।

गोंदिया जिले में 48 मरीज पाए गए हैं जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 12548 पर पहुंच गई है। 11492 लोग स्वस्थ्य भी हुए हैं। 161 मरीज जान गंवा चुके हैं। भंडारा जिले में बुधवार को 74 नए मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या 10900 परपहुंच गई है। 9701 लोग स्वस्थ हुए हैं। 257 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।

अकोला में 2 मरीजों की मौत, 36 नए पॉजिटिव

अकोला जिले में बुधवार को दो मरीजों की मौत होने के कारण कोरोना से मरने वालों की तादाद बढ़कर 295 हो गई है। एक दिन में कुल 36 मरीज बढ़े। अब कुल संक्रमितों की संख्या 9,501 हो गई है। 13 लोगों के बुधवार को डिस्चार्ज होने से अब तक 8,613 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 583 एक्टिव मरीजों पर इस समय इलाज जारी है।  

बुलढाणा जिले में बुधवार को 2 मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों का आंकड़ा 135 पर पहुंच गया है, तथा 28 नए संक्रमित मरीज मिलने से कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 11,389 हो गई है। 32 मरीजों के स्वस्थ होने से अब ठीक होकर घर लौटने वालों की संख्या 1,274 हो गई है। 419 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। 

वाशिम जिले में बुधवार को 22 नए पॉजिटिव केस मिले हैं, जिससे कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5,922 हो गई है। 26 नवम्बर से मृतकों की संख्या 141 पर ही स्थिर है। 13 मरीजों को डिस्चार्ज देने से स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों का आंकड़ा 5,387 पर पहुंच गया है। 536 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। 

 

Tags:    

Similar News