कोरोना : नागपुर जिले में 465 पॉजिटिव, जानिए- विदर्भ के शहरों ग्रॉफ

कोरोना : नागपुर जिले में 465 पॉजिटिव, जानिए- विदर्भ के शहरों ग्रॉफ

Tejinder Singh
Update: 2020-10-23 16:19 GMT
कोरोना : नागपुर जिले में 465 पॉजिटिव, जानिए- विदर्भ के शहरों ग्रॉफ

डिजिटल डेस्क नागपुर। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या की रफ्तार थोड़ी थमी है। मृतकों की संख्या भी लगातार कम हो रही है। शुक्रवार को 13 मौतें दर्ज की गईं। इसमें केवल 4 मृतक शहर के हैं। साथ ही पिछले 24 घंटे में 465 नमूने पॉजिटिव आए है। कुल संक्रमितों की संख्या अब 91988 हो गई है। शुक्रवार को कुल 6536 नमूनों की जांच हुई। इसमें 465 पाॅजिटिव पाए गए। एम्स में 142 जांच की गई, जिसमें 5 पॉजिटिव आए। इसी तरह, मेडिकल के 423 में 51, मेयो के 1011 में 49, माफसू के 116 में 0, नीरी के 87 में 34, आरटीएमएनयू के 178 में 5, निजी लैब के 1734 में 109 और एंटीजन के 2845 टेस्ट में 212 नमूने पॉजिटिव आए। नए संक्रमितों में 97 ग्रामीण, 362 शहर और 6 जिले के बाहर के हैं। इन्हें मिलाकर कुल संक्रमित 93055 हो गए हैं। मरने वालों में 3 ग्रामीण, 4 शहरी और 6 जिले के बाहर के हैं। पिछले 24 घंटे में 683 मरीज स्वस्थ होकर घर गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 84316 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें होम आइसोलेट हुए मरीज भी शामिल हैं, जो स्वस्थ हो चुके हैं। इस कारण रिकवरी दर 90.61% पर पहुंच गई है। वर्तमान में 5712 एक्टिव मरीज हैं। इसमें 2093 मरीज ग्रामीण और 3619 शहर के हैं। कुल एक्टिव संक्रमितों में से 3947 मरीज होम आइसोलेट हैं। 1765 मरीज भर्ती हैं। यह मरीज सरकारी अस्पताल, निजी अस्पताल और कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं।

गोंदिया में दो मृत

गोंदिया जिले में शुक्रवार को 2 लोगों की कोरोना से मृत्यु के साथ 95 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब तक कुल 9144 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें 7998 मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं। अब तक 117 लोग कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ चुके हैं। 

यवतमाल में 1 ने गंवाई जान

यवतमाल जिले में एक व्यक्ति ने कोरोना से जूझते हुए जान गंवा दी, जबकि 66 लोग संक्रमित भी पाए गए हैं। जिले में अब तक 9822 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 8723 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।  जबकि 315 लोग कोरोना से जंग हार चुके हैं। 

चंद्रपुर में 2 मृत, 185 पॉजिटिव 

चंद्रपुर में दो लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मृत्यु हो गई, तथा 185 लोग संक्रमित भी पाए गए। जिले में अब तक 14,387 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनमें से 11137 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।  213 लोग कोरोना से जंग हार चुके हैं। 

भंडारा में 1 की मौत, 90 पॉजिटिव 

भंडारा जिले में शुक्रवार को 1 व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा 90 लोग संक्रमित भी पाए गए हैं। जिले में अब तक 7877 मरीज संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 6000 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। अब तक जिले में 199 मरीजों की जान जा चुकी है। 

अमरावती में 2 ने तोड़ा दम, 107 संक्रमित

अमरावत जिले में शुक्रवार को कोरोना से जूझते हुए 2 लोगों ने दम तोड़ दिया तथा 107 लोग संक्रमित पाए गए। जिले में अब तक 357 लोगों की मौत हो चुकी है। 15839 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं जिनमें से 14530 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। फिलहाल 952 लोगों का इलाज चल रहा है। 

वर्धा में भी 1 की मौत, 44 नए मरीज

वर्धा जिले में 1 व्यक्ति की मौत हो गई तथा 44 नए मरीज भी पाए गए हैं। जिले में अब तक 6020 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 5225 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं जबकि 193 लोगों की मौत हो चुकी है। 

Tags:    

Similar News