नागपुर में कोरोना संक्रमति और मृतकों के आंकड़ों में आई कमीं, जानिए- विदर्भ के ताजा हालात

नागपुर में कोरोना संक्रमति और मृतकों के आंकड़ों में आई कमीं, जानिए- विदर्भ के ताजा हालात

Tejinder Singh
Update: 2021-04-14 15:52 GMT
नागपुर में कोरोना संक्रमति और मृतकों के आंकड़ों में आई कमीं, जानिए- विदर्भ के ताजा हालात

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर जिले में बढ़ते संक्रमण से स्थिति भयावह हो गई है। इस बीच जिले में बुधवार को 5993 नए मरीज मिले। हालांकि पिछले तीन दिनों में मृतकों के आंकड़ों में कमी आई है। 12 अप्रैल को 69 की मौत हुई, इसी तरह 13 को 65 और बुधवार यानी 14 अप्रैल को 57 लोगों की मौत हुई। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 297036 हो चुकी है। जिले में बुधवार को 21558 नमूनों की जांच की गई। शहर में आरटीपीसीआर की जांच के लिए सैंपल काफी जमा हो गए थे, जिसके कारण रिपोर्ट आने में 2 से 3 दिन का समय लग रहा था। जमा हुए सैंपलों की जांच के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट बंद किए गए हैं। इसमें एम्स, नीरी और नागपुर यूनिवर्सिटी में एक भी नमूनों की जांच नहीं हुई, जबकि निजी लैब में अब तक की सबसे अधिक 10913 नमूनों की जांच की गई। नए 5993 संक्रमितों में मेडिकल में 601, मेयो में 453, निजी लैब में 4427 सैंपल पॉजिटिव आए। कुल संक्रमितों की संख्या 297036 हो गई है।बुधवार को जिले में 57 लोगों की मौत हुई। इसमें 35 शहर, ग्रामीण में 17 और जिले के बाहर के 5 लोग शामिल हैं। इन्हें मिलाकर जिले में कुल मृतकों की संख्या 5960 हो गई है। बुधवार को 3993 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। इनमें होम आइसोलेट मरीज भी शामिल हैं। इसके साथ कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 228071 पहुंच गई है। रिकवरी दर 76.78% है। वर्तमान में 63005 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 23618 मरीज ग्रामीण और 39387 शहर के हैं। इनमें से 49430 होम आइसोलेट हैं। 13575 कोविड केयर सेंटर, िनजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं।

भंडारा में फिर 24 ने गंवाई जान, 1478 संक्रमित  

विदर्भ में कोरोना के चलते स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती ही जा रही है। गोंदिया में 20 तथा भंडारा में 24 मरीजों ने बुधवार को जान गंवाई है। वर्धा तथा चंद्रपुर में फिर पुराना रिकार्ड टूटा है। दोनों जिलों में 13-13 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। मरीजों की तादाद भी बढ़ी है। भंडारा जिले में कोरोना से मरनेवालों का ग्राफ अचानक बढ़ गया और बुधवार को रिकार्ड 24 लोगों की मृत्यु हो गई। साथ ही 1478 लोग संक्रमित भी पाए गए। गोंदिया में भी सर्वाधिक मौत के मामले दर्ज हुए। अब तक यहां इतनी बड़ी संख्या में मरीजों की मौत नहीं हुई थी। बुधवार को एकसाथ 20 लोगों की मृत्यु की खबर मिली है। साथ ही 663 नए मरीज भी पाए गए हैं। यवतमाल जिले में भी 13 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। 790 लोग पॉजिटिव भी पाए गए हैं। अमरावती में भी 13 लोगों की मृत्यु के साथ 649 नए मरीज मिले हैं। वर्धा में 13 ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया तथा 754 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। चंद्रपुर में बुधवार को 13 मरीजों की मृत्यु के साथ 1235 नए मरीज मिले हैं, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। अब तक इतनी बड़ी संख्या में न मरीज पाए गए थे और न ही इतनी बड़े पैमाने पर मौत हुई है। गड़चिरोली जिले में भी 8 लोगों को कोरोना लील गया। 305 नए मरीज भी मिले हैं।   

Tags:    

Similar News