कोरोना : नागपुर 288 संक्रमित, जानिए- विदर्भ की ताजा स्थिति

कोरोना : नागपुर 288 संक्रमित, जानिए- विदर्भ की ताजा स्थिति

Tejinder Singh
Update: 2020-11-30 17:16 GMT
कोरोना : नागपुर 288 संक्रमित, जानिए- विदर्भ की ताजा स्थिति

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में पिछले 3 दिनों से जांच कम हो रही है। जिसके परिणामस्वरूप संक्रमित भी कम मिल रहे हैं। सोमवार को केवल 288 नए मरीज मिल। साथ ही पिछले 24 घंटे में 18 लोगों की मौत हुई जिसमंे 9 मृतक जिले के बाहर के थे। सोमवार को जिले में 4504 नमूनों की जांच की गई। कुल संक्रमितों की संख्या 111765 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 4504 सैंपलों की जांच की गई। नए मरीजों में 59 ग्रामीण, 220 शहर और 9 जिले के बाहर का हैं। जांच में 54 नए संक्रमित एम्स की जांच में सामने आए। इसी तरह 86 मेडिकल, 49 मेयो, 16 माफसू, 15 नीरी, 13 नागपुर यूनिवर्सिटी, 43 निजी लैब और 12 संक्रमित अलग-अलग केंद्रों पर हो रही एंटीजन जांच में सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या 111765 हो चुकी है। इसी के साथ ही 18 लोगों मृत्यु दर्ज हुई। जिसमें 3 ग्रामीण, 6 शहर और 9 जिले के बाहर के हैं। कुल मृतक 3672 हो गए हैं। सोमवार को 295 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इसमें होम आइसोलेट मरीज भी शामिल हैं। इसके साथ कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 103167 पर पहुंच गई है। साथ ही, रिकवरी दर 92.31 प्रतिशत तक पहुंच गई है। वर्तमान में 4926 मरीज एक्टिव हैं। इनमें से 649 ग्रामीण 4277 शहर के हैं। इनमें से 3612 होम आइसोलेट हैं। 1314 कोविड केयर सेंटर, निजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं।

गड़चिरोली जिले में कोरोना से एक ही दिन में 4 की मृत्यु 

सोमवार को एकाएक गड़चिरोली जिले में 4 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मृत्यु होने की खबर मिली है। अब तक इस जिले में मृतकों की संख्या सीमित ही थी। इसी प्रकार चंद्रपुर जिले में भी तीन लोगों को कोरोना लील गया। अमरावती में 1, वर्धा में 1 तथा गोंदिया में भी एक व्यक्ति की संक्रमण के चलते मौत हो गई।  

अमरावती जिले में सोमवार को एक मरीज की मृत्यु के साथ 73 नए संक्रमित पाए गए हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 17886 पर पहुंच गई है। इनमें से 17053 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। अब तक 377 लोग दम तोड़ चुके हैं।

वर्धा जिले में पिछले 24 घंटो के दौरान 1 व्यक्ति की मृत्यु के साथ 23 नए मरीज भी पाए गए हैं। नए मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 7831 पर पहुंच गई है। इनमें से 7100 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

यवतमाल जिले में भी सोमवार को 19 संक्रमित पाए गए हैं। इन मरीजों के साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 11519 पर पहुंच गई है। जबकि 10644 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अब तक 371 लोग जान गंवा चुके हैं। 

चंद्रपुर में कोरोना ने 3 लोगों की जान ले ली। साथ ही 193 नए मरीज भी पाए गए हैं। इनमें से 302 लोगों की मौत हो चुकी है। नए मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या 19945 पर पहुंच गई है। इनमें से 17,832 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

गड़चिरोली जिले में एक ही दिन में एकाएक 4 मरीजों की मौत की खबर मिली है। साथ ही 25 नए मरीज भी पाए गए हैं। अब तक जिले में  7940 लोग संक्रमित  पाए जा चुके हैं, जिनमें से 7243 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

गोंदिया में भी 1 मरीज की मृत्यु के साथ 75 नए संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक 12442 मरीज पाए जा चुके हैं। इनमें से  11205 मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं। जिले में अब तक 161 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।

भंडारा जिले में 61 नए मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या 10,770 पर पहुंच गई है। इनमें से 9,५५९ लोग स्वस्थ भी हुए हैं। अब तक 252 लोग दम तोड़ चुके हैं। 

अकोला में 43 नए पॉजिटिव

अकोला में 43 नए संक्रमित पाए गए हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 9,431 हो गई है। 14 मरीज डिस्चार्ज होने से अब तक जिले में 8,481 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। सोमवार को किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई। मृतकों का कुल आंकड़ा 293 पर स्थिर है। विभिन्न अस्पतालों में 642 एक्टिव मरीज इलाज करवा रहे हैं।

बुलढाणा जिले में सोमवार को 55 नए संक्रमित मरीज मिलने से कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 11,261 हो गई है। 86 मरीजों के स्वस्थ होने से अब ठीक होकर घर लौटने वालों की संख्या 1,220 हो गई है। लगातार 10 दिनों से  इलाजरत किसी संक्रमित मरीज की मौत दर्ज न होने से मृतकों का आंकड़ा 133 पर ही स्थिर है। 347 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। 

वाशिम जिले में सोमवार को 9 नए पॉजिटिव केस मिले हैं, जिससे कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5,882 हो गई है। कोरोना से कोई मौत न होने से मृतकों की संख्या 141 पर ही स्थिर रही। 17 मरीजों को डिस्चार्ज देने से स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों का आंकड़ा 5,363 पर पहुंच गया है। 520 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। 

 

Tags:    

Similar News