श्रीलंका की मृत महिला पर्यटक की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

श्रीलंका की मृत महिला पर्यटक की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

Tejinder Singh
Update: 2020-03-20 14:02 GMT
श्रीलंका की मृत महिला पर्यटक की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कामठी-नागपुर रोड स्थित खैरी में बुधवार श्रीलंका की 74 वर्षीय महिला की मौत के बाद गुरुवार को कोरोना की जांच के िलए उसका सैंपल लिया गया था जो निगेटिव आई है। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इंदिरा गांधी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मेयो) में उसका पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टममार्टम कर पार्थिव को एंबुलेंस से चेन्नई भेज दिया गया। वहां, से पार्थिव को चेन्नई से विमान से श्रीलंका के कोलंबो ले जाने की तैयारी है। इसके साथ ही समूह के 53 लोग भी कोलंबो जाने वाले है। हालाकि 22 मार्च से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद रहने वाली है।

यह था मामला

श्रीलंका के पर्यटकों का एक समूह 20 फरवरी को (40 महिला व 14 पुरुष) चेन्नई से नागपुर के लिए निकला था। दल के सदस्य नागपुर से बनारस, बोधगया और नालंदा के धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने के बाद वापस मंगलवार की रात करीब 11 बजे कामठी-नागपुर रोड स्थित खैरी के बुद्धभूमि में विश्राम करने पहुंचे थे। बुधवार की सुबह करीब 8.30 बजे हेवा वितारना दया दिलशिया (74) नाश्ता करते समय अचानक जमीन पर गिर पड़ी। प्राथमिक जांच के बाद कामठी के उपजिला अस्पताल के डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। कोरोना के लगातार मामलों को ध्यान में रखकर स्थानीय डॉक्टर ने कोरोना का संदेह जताते हुए पोस्टमार्टम के लिए मेयो रैफर किया था।

Tags:    

Similar News